रोहनप्रीत-नेहा कक्कड़ असम के डॉक्टर अरूप सेनापति का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रातों रात उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में हो गई. दरअसल उन्होंने पीपीई किट पहनकर ऋतिक रोशन के हिट आइटम नंबर घुंघरू टूट गए पर डांस किया था. ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और खुद ऋतिक रोशन ने इस वीडियो की तारीफ की.
गुडगांव स्थित पटौदी में तकरीबन एक महीना बिताने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान मुंबई स्थित अपने घर वापस लौट आई हैं. करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पाउट सेल्फी शेयर की जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. करीना ने लिखा, "चीजों को पाउट अवे कर रही हूं... घर जाने को लेकर उत्साहित हूं."
कंगना रनौत के घर इस वक्त जश्न का माहौल है. उनके भाई करण की शादी हो गई है और अब नई दुल्हन यानी कंगना की भाभी की तस्वीरें भी सामने आ गई है. कंगना और रंगोली चंदेल ने भाई की वेडिंग की फोटोज शेयर की हैं. कंगना ने भाई करण और भाभी अंजली का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में शादी की रस्म के बीच जोड़े की फोटो ली जा रही है, जहां कंगना भी किसी रस्म को पूरा करती दिखाई दे रही हैं. इस बीच वे हिमाचली भाषा में बात करते हुए सुनी जा सकती हैं.
बॉलीवुड में कपूर खानदान ने इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में और एक्टर्स दिए हैं. पृथ्वीराज कपूर से शुरु हुआ ये सफर आज भी रणबीर और करीना जैसे सितारों के साथ ही बदस्तूर जारी है. जहां इस खानदान के कुछ लोगों ने ऑडियन्स के दिलों में खास जगह बनाई है वही कई ऐसे भी हैं जिन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाए रखी है. शम्मी कपूर और गीता बाली के बेटे आदित्य राज कपूर भी इनमें से एक हैं.
हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा ने कहा कि हम ना तो अपने क्रिकेटर हसबेंड के साथ खेलती हैं और ना ही हम टीम का हिस्सा हैं या उनके साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं. क्रिकेटर्स की पत्नियों को टारगेट करना आसान है.
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर फिल्म का टाइटल निर्धारित हो गया है. इस फिल्म का नाम चंडीगढ़ करे आशिकी है और इसे अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं. आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर अपनी, वाणी और अभिषेक की तस्वीर शेयर की है और फिल्म को लेकर बात की है. आयुष्मान के पोस्ट की पहली तस्वीर में लीड एक्टर्स और डायरेक्टर को देखा जा सकता है वहीं दूसरी तस्वीर में क्लैपबोर्ड की तस्वीर है जिस पर फिल्म का नाम लिखा है
बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे के हाल ही में 25 साल पूरे हुए हैं. इस फिल्म को फैंस ने इतना पसंद किया गया कि इसे कई सालों तक मराठा थिएटर में दिखाया गया था. आदित्य चोपड़ा की डायरेक्टर के तौर पर ये पहली फिल्म थी और इस फिल्म के सहारे शाहरुख और काजोल ने स्टारडम हासिल करने में कामयाबी पाई थी. अब फिल्म के प्रोड्यूसर्स यशराज ने इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को शेयर किया है.
केबीसी के हॉटसीट पर बैठी अंकिता एक सवाल में अटक गई थी. उन्होंने वीडियो कॉल ए फ्रेंड लाइफलाइन लिया और अपने मौसा को कॉल किया. अंकिता के मौसा ने फोन उठाया और अमिताभ से बात करने की खुशी जाहिर की. इससे पहले कि अमिताभ अंकिता के सवाल के बारे में कुछ बताते, अंकिता के मौसा ने बिग बी को उत्तर प्रदेश के बाबू पट्टी स्थित उनके पूर्वजों के घर आने का न्योता दिया. इस न्योतेे पर अमिताभ ने भी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इत्तेफाक से कुछ दिन पहले वे अपने परिवार से इसी बात को लेकर चर्चा कर रहे थे. अमिताभ ने बताया कि वे अपने पूर्वजों के घर जाकर वहां बच्चों के लिए स्कूल खोलने की सोच रहे हैं. महानायक के इस व्यवहार को देख लोग उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं.
अर्जुन कपूर ने भी इमोजी बनाकर अपने इमोशन्स शेयर किए हैं तो वहीं रितेश देशमुख ने कमेंट बॉक्स में लिखा- WTF. बता दें कि अनिल कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है. उन्होंने लिखा, "ये पापा ज्ञान नहीं देते हैं, बस कपड़े उतार कर समंदर किनारे वॉक करते हैं. हर किसी का एक वीक पॉइंट होता है और मेरा वीक पॉइंट है खाना."
कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "करण और अंजली को आशीर्वाद दें, आज हमारे घर बेटी आयी है मगर जब मैं अंजली के माता पिता के बारे में सोचती हूं तो दिल भारी हो जाता है. आज उनका घर सूना होगा, उन्होंने अपने दिल का एक हिस्सा काट कर हमें दे दिया. आज उनकी बेटी का कमरा खाली हो गया होगा, कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं."
सुपरस्टार प्रभास ने साउथ इंडस्ट्री से निकल अब बॉलीवुड में भी अलग पहचान बना ली है. फिल्म की कहानी कैसी भी क्यों ना हो, प्रभास अपने चेहरे के दम पर फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करवा देते हैं. अगर फिल्म की कहानी भी अच्छी ही और प्रभास भी फुल फॉर्म में हो, तो फिर बाहुबली जैसी फिल्में बनती हैं जिनका काम ही सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करना होता है.
वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत की क्यूट जोड़ी देखने को मिल रही है. लुका-छिपी के खेल के बीच उनके प्रेम की कहानी गढी गई है. नेहा का ट्रेडिशनल लुक और रोहनप्रीत का पंजाबी मुंडा वाला स्वैग शानदार है. वीडियो को अब तक दस लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. हालांकि इस वीडियो को लेकर जो बज बना था उससे उम्मीद की जा रही थी कि यह काफी धमाल मचाने वाला है.
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक 3 साल के बच्चे का अपने पिता संग संगीत रियाज करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. इस मजेदार वीडियो ने महानायक अमिताभ बच्चन का भी दिल जीत लिया था. उन्होंने इसे शेयर किया था. अब बिग बी के ट्वीट के बाद दोनों पिता-बेटे की जिंदगी बदल गई है. पूरी दुनिया उन्हें जानने लगी है.
अनिल और सतीश के साथ फोटो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा- 'जैसा कि मैं वापस न्यूयॉर्क जाने की तैयारी में हूं लेकिन मैं मेरे दोस्तों को बहुत मिस करने वाला हूं. उन्होंने लॉकडाउन के इन 8 महीनों को मेरे लिए आसान और यादगार बनाया. थैंक्यू अनिल कपूर और सतीश कौशिक, आपके प्यार, गर्मजोशी और हमारी स्टूपिड कन्वर्सेशंस के लिए. मुश्किल वक्त को आपने आसान बनाया'.
मुथैया मुरलीधन की बायोपिक 800 को लेकर काफी बवाल देखने को मिला है. राजनीति की वजह से इस फिल्म का बनना तो दूर,इसके लीड एक्टर ने भी खुद को फिल्म से बाहर कर लिया है. फिल्म में विजय सेतुपति, मुरलीधरन का किरदार निभाने जा रहे थे. लेकिन तमिलनाडु में फिल्म को लेकर काफी बवाल हुआ, कई तरह के विवाद खड़े हुए, जिसके बाद विजय ने खुद को इस फिल्म से बाहर कर लिया.
बिग बॉस 14 को टेलीकास्ट हुए अभी सिर्फ तीसरा हफ्ता ही चल रहा है. इस बीच सलमान खान का शो कई मौकों पर ट्रोल हो चुका है. कभी शो कंटेस्टेंट के एविक्शन पर ट्रोल होता है तो कभी सीनियर्स की एंट्री पर. जानते हैं इन तीन हफ्तों के बीच हुए उन मौकों के बारे में जब इस रियलिटी शो की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई.
बिग बॉस के घर में टास्क के दौरान कई बार कंटेस्टेंट्स को चोट लगी हैं. बिग बॉस 14 में भी सिंगर सारा गुरपाल घायल हो गई थीं. उनकी आंखो में चोट लगी थी. फिलहाल वो शो से बाहर हो चुकी हैं. अब सिंगर ने अपनी चोट को लेकर अपडेट दिया है. साथ ही बताया है कि अभिनव और शहजाद भी शो में चोटिल हुए थे. स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में सारा ने अपनी इंजरी के बारे में बात करते हुए कहा- ये अभी भी बुरी स्थिति में है. मैं अपने फोन में चीजे पढ़ नहीं सकती हूं. और ये उन दवाओं के कारण है जो मुझे कॉर्निया को ठीक करने के लिए अपनी आंखों में डालनी है. मुझे चीजों को देखने में दिक्कत हो रही है. मैं अंडर ऑब्जर्वेशन में हूं. पहले वे कॉर्निया का इलाज करने की कोशिश कर रहे हैं, इसके बाद वो विजन पर आएंगे. एक एक्टर के लिए उसके चेहरे और आंखों से जरुरी कुछ नहीं है.
2018 में फिल्म बधाई हो रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे. फिल्म की सक्सेस को देखते हुए मेकर्स इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म बधाई 2 लेकर आ रहे हैं. राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर साथ में फिल्म बधाई दो में नजर आने वाले हैं. फिल्म को हर्षवर्धन कुलकर्णी डायरेक्ट कर रहे हैं. हर्षवर्धन ने फिल्म बधाई दो के बारे में बात की है. उन्होंने भूमि और राजकुमार राव के किरदार के बारे में भी बताया.हर्षवर्धन ने मुंबई मिरर से बातचीत में कहा, राजकुमार और भूमि के कैरेक्टर काफी यूनिक हैं. मैं भूमि और राजकुमार को ही इन कैरेक्टर में देख सकता हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन जबरदस्त दिखेगी.
राजकुमार राव और नुसरत भरूचा बहुत जल्द अमेजन ओरिजिनल 'छलांग' मूवी में साथ नजर आने वाले हैं. इस मूवी में दोनों एक्टर्स हरियाणवी बोलते नजर आएंगे. हरियाण से मीलों दूर मुंबई की नुसरत के लिए हरियाणवी लहजे में बात करना इतना आसान नहीं था. इसके लिए उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि उनके को-स्टार राजकुमार राव ने उन्हें हरियाणवी बोलने की ट्रेंनिग दी.
अमिताभ बच्चन की फैन देश और दुनिया में फैली हुई है. आम जनता से लेकर इंडस्ट्री में भी उनके कई फैन्स हैं. इन्हीं में से एक फैन एक्टर और होस्ट मनीष पॉल भी हैं. मनीष, बिग बी के बहुत बड़े फैन हैं. तो ऐसे में वे बिग बी से मिलने का कोई भी मौका नहीं गंवाते. हाल ही में एक शूट के दौरान जब मनीष को पता चला कि अमिताभ भी वहीं नजदीक में कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की शूटिंग कर रहे हैं तो मनीष उनसे मिलने केबीसी के सेट पर पहुंच गए.
तान्या एक म्यूजिक विडियो में नजर आएंगी. इस बारे में तान्या ने बताया, “मैंने अभी समीर के साथ एक म्यूजिक विडियो किया है जो इस हफ्ते में रिलीज़ हो जाएगा और मैं एक और वेब सीरीज जिसका नाम है “मिनी बम” कर रही हूं, जो दिसंबर में रिलीज़ होगी. डेली सोप की बात करूं तो मैं फिलहाल कोई डेली सोप नहीं कर रही हूं क्योंकि मुझे कुछ ऐसा रोल चाहिए जो मेरे पर्सनालिटी को मैच करें और इसके अलावा मेरी बहन के साथ जो मेरा यूट्यूब चैनल है उसकी शूटिंग करती रहती हूं.” अपने ड्रीम रोल को लेकर उन्होंने कहा “मैं कुछ ऐसा प्ले करना चाहती हूं जो क्वीन में कंगना ने किया था, ऐसा कुछ मेरा ड्रीम रोल होगा.”
शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें बिग बॉस सभी घरवालों को बताते हैं कि एक टीम का गेमओवर होने जा रहा है. ये भी कहा कि हारने वाले टीम के सभी सदस्यों को मुख्य द्वार से होते हुए बाहर आना होगा. इसके बाद शुरू होता है कंटेस्टेंट्स का रोना धोना. बिग बॉस का आदेश सुन सभी शॉक्ड हो गए हैं. हारने वाली टीम के साथ तीनों सीनियर्स हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान भी शो से निकल जाएंगे. वीडियो में दिखाया गया है कि सभी कंटेस्टेंट्स बेहद निराश हैं और एक-दूसरे से गले लगकर रो रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशान निक्की तंबोली हैं. वे फूट फूटकर रो रही हैं.
शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है. कलर्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- आखिर क्या हुआ ऐसा बिग बॉस के घर में? क्यों आ गई इमरजेंसी टीम? प्रोमो में दिखाया गया कि घर में अचानक से हूटर बजने लगता है. हूटर की आवाज से निक्की चीखकर भागने लगती हैं. लाइट भी आने जाने लगती है. घर के अंदर इमरजेंसी टीम आती है. बिग बॉस के घर में पहली बार ऐसा हुआ जब घर में अचानक इमरजेंसी टीम आई. ये सब देखकर सभी कंटेस्टेंट घबरा जाते हैं. सभी हैरान परेशान दिखे. प्रोमो में रेड जोन की झलक भी देखने को मिली.
बिग बॉस के मंगलवार के एपिसोड में सिद्धार्थ ने अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र कर सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल, टास्क के दौरान सिद्धार्थ गौहर खान की टीम का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद गौहर सिद्धार्थ के पास जाकर उन्हें हटाने की कोशिश करती हैं. तब सिद्धार्थ मस्ती करते हुए कहते हैं- तुम मुझे छू नहीं सकती हो. घर पर मेरी गर्लफ्रेंड है. जवाब में गौहर कहती हैं- अच्छा है तुम्हारे लिए.
एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों बिग बॉस 14 के घर में नजर आ रही हैं. शो में वो सीनियर बनकर गई हैं. सीरियल में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. बिग बॉस के अलावा गौहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं. गौहर और जैद की शादी को लेकर इस्माइल दरबार ने कहा- ''देखिए, हमने अभी तक शादी की तारीख पर चर्चा नहीं की है. लेकिन हांं, अगर ज़ैद और गौहर कल या छह महीने बाद या आज भी फैसला करते हैं, तो हम उसके लिए तैयार हैं जो वो चाहते हैं. मेरी खुशी उनकी खुशी में है. ''
सूत्रों के मुताबिक, FIR फेम चंद्रमुखी चौटाला यानि कविता कौशिक बिग बॉस हाउस में एंट्री कर सकती हैं. शो शुरू होने से पहले भी बिग बॉस के लिए कविता का नाम सामने आया था. तब कविता ने शो में अपनी एंट्री से इंकार किया था. अब एक बार फिर कविता कौशिक का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है. कहा जा रहा है कि कविता ने सलमान खान के शो का हिस्सा बनने का मन बना लिया है. अब वे शो में जाने के लिए तैयार हैं.
निक्की तंबोली से बातचीत करते हुए पवित्रा पुनिया ने गौहर को गालियां दीं. गौहर खान को लाल परी बुलाते हुए पवित्रा ने गालियां दीं. पवित्रा ने कई बार अपशब्दों को इस्तेमाल किया. गौहर को रूल की किताब बताया. पवित्रा ने गौहर खान को बायस्ड बताया. पवित्रा ने ये भी कहा कि हिना और गौहर ने टास्क में गैंगअप किया और सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ टास्क खेला. पवित्रा ने कहा कि मैं अब इन्हें बताऊंगी.
बिग बॉस 14 में सोमवार के वार के बाद सभी घरवालों ने अपनी ड्यूटीज री-डिसाइड की. एक तरफ जहां अभिनव और रुबीना ने लंच बनाने से मना किया, तो दूसरी तरफ राहुल वैद्य ने बर्तन धोने इंकार कर दिया. राहुल ने पहले बर्तन धोने के लिए पहले हां कहा था, लेकिन फिर अचानक से उन्होंने मना कर दिया. इसके बाद जैस्मिन भसीन काफी गुस्से में आ गई थीं.
अब आयुष्मान खुराना ने हाल ही में अपने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी. फोटो को देख आयुष्मान खुद इतने खुश हैं कि वे अपनी तारीफ में कसीदें पढ़ रहे हैं. उस फोटो को शेयर कर एक्टर ने लिखा- मैं उठा और मुझे कितना बेहतरीन लगा. फिर मैंने खुद को शीशे में देखा. क्या बाल है ये? अब उनकी तस्वीर को फैन्स ने काफी पसंद किया. सभी ने एक्टर के लुक की तारीफ की. लेकिन एक फैन ऐसा भी दिखा जिसने आयुष्मान के बालों को छूने की बात की. फैन ने आयुष्मन की पोस्ट पर लिखा- आपका ये चेहरा, आपकी अदाएं मेरे फोन को जला देंगी. मैं तो इन बालों को छूना चाहता हूं.
एक्टर आमिर खान ने भी शाहरुख की इस खास फिल्म की जमकर तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया एक पोस्ट के जरिए इस फिल्म की खासियत बताई है. उनकी नजरों में इस फिल्म में सबकुछ देखने को मिल गया था. पोस्ट में लिखा है- ऐसा हीरो जो अपने आप को खोज लेता है, ऐसे एक्ट्रेस जो अपनी अंदर की आवाज पहचान लेती है, ऐसा विलेन जिसका हृदय परिवर्तन हो जाता है. ये फिल्म हमारे अंदर की अच्छाई और ऊंचाई को दिखाती है. मैं पूरी कास्ट की तारीफ करना चाहूंगा. आमिर खान ने अपनी पोस्ट में शाहरुख, काजोल से लेकर आदित्य तक पूरी टीम का जिक्र किया है.
बिग बॉस के एक वायरल वीडियो में एजाज खान अपने दिल की बात गौहर, हिना और सिद्धार्थ से कर रहे हैं. वे अपने सलिब्रेटी क्रश के बारे में विस्तार से बता रहे हैं. एजाज की नजरों में उन्हें एक्ट्रेस तबू बहुत पसंद है और उनके बड़े फैन हैं. अब यहां तक तो ठीक था, लेकिन एजाज तो तबू से शादी करने के भी सपने देख रहे हैं. वे तबू संग सात फेरे लेना चाहते हैं. एजाज का ऐसा प्रपोजल सुन सीनियर्स ने भी मौके पर चौका मार दिया. सभी ने मिलकर एजाज की चुटकी ली और उनके इस खूबसूरत सपने को हकीकत में बदलने की कोशिश.
बिग बॉस 14 में मंगलवार के एपिसोड में हंसी, लड़ाई, इमोशन, शिकायत सब देखने को मिला. वीकेंड के वार में जब सलमान खान ने अभिनव शुक्ला को सामान कहकर बुलाया था. ये बात रुबीना दिलैक को बिल्कुल पसंद नहीं आई. उन्होंने बिग बॉस से इसकी शिकायत की और शो छोड़ने की बात की.
नेहा कक्कड़ का मचअवेटेड सॉन्ग नेहू दा ब्याह आज रिलीज होने वाला है. इस गाने में नेहा की रोहनप्रीत संग शादी की जर्नी को दिखाया जाएगा. गाने का जबरदस्त प्रमोशन किया गया है. पहले लोगों को लगा था कि सच में नेहा और रोहनप्रीत रिलेशन में हैं, लेकिन बाद में मालूम पड़ा कि दोनों एक म्यूजिक एल्बम के लिए साथ आए हैं. जिसका वे प्रमोशन कर रहे हैं.
बिग बॉस में सीनियर्स के बीच ठन गई है. कंफर्म होने के लिए दिए गए टास्क के रिजल्ट को लेकर तीनों सीनियर्स भिड़ गए हैं. हिना और गौहर ने सिद्धार्थ की टीम पर चीटिंग करने का आरोप लगाया है. वहीं सिद्धार्थ के मुताबिक उनकी टीम ने चीटिंग नहीं की है और वे इस टास्क को जीते हैं. अपकमिंग एपिसोड में खुलासा होगा कि कौन सी टीम ये टास्क हारती है.