लक्ष्मी मूवी पोस्टर जून 2020 में बिग बॉस फेम विकास गुप्ता दुनिया के सामने खुलकर आएं. उन्होंने बताया कि वो बायसेक्सुअल हैं. इसके बाद विकास गुप्ता चर्चा में आ गए थे. कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में आए और विकास के इस कदम की सरहाना की. लेकिन इसके बाद फैमिली संग विकास के रिश्ते खराब हो गए. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, विकास ने कहा- 'मेरा भाई सिड, और मेरी मां कुछ समय पहले ही मेरा घर छोड़कर चले गए. मेरी बायसेक्सुआलिटी दुनिया के सामने आने के बाद चीजें खराब हो गईं. मैं उनके आस-पास होता हूं तो मेरी फैमिली को ये शर्मनाक लगता है. वो मेरे साथ दिखना नहीं चाहते हैं.'
एक्ट्रेस सनी लियोनी मुंबई वापस आ गई हैं. मुंबई आते ही वो काम में जुट गई हैं. इसी के साथ वो अपना भी पूरा ख्याल रख रही हैं. सनी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है. फोटो शेयर करते हुए सनी ने बताया कि वो कैसे खुद को सुरक्षित रख रही हैं. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो अपना मेकअप खराब होने से कैसे बचा रही हैं. फोटो में सनी लियोनी ट्रांसपेरेंट मास्क लगाए नजर आ रही हैं. इस मास्क ने उनके नाक, मुंह सब अच्छे से कवर किया हुआ है. और ये मास्क उनके लिप्स को टच भी नहीं हो रहा है, जिससे उनकी लिपस्टिक खराब नहीं हो रही है. साथ ही उनका मेकअप क्लियरली दिख भी रहा है. मास्क लगाने के बाद भी उनका मेकअप खराब नहीं हो रहा है. इससे उन्हें पूरी प्रोटेक्शन मिल रही है. इस फोटो को शेयर करते हुए सनी ने लिखा- बिना मेकअप खराब किए हुए शॉट्स के बीच सुरक्षित.
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों हनीमून पीरिड एंजॉय कर रही हैं. वो पति गौतम किचलू संग मालदीव में हैं. शादी के तुरंत बाद ही वो पति गौतम संग हनीमून के लिए निकल गई थीं. मालदीव से वो लगातार हनीमून फोटोज शेयर कर रही हैं. मंगलवार को काजल ने कुछ फोटोज शेयर की हैं, इन फोटोज में काजल समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं. फोटोज के लिए उन्होंने पति गौतम को क्रेडिट दिया है. गौतम के लिए काजल ने पोज दिए. फोटोज को गौतम ने बहुत शानदार तरीके से क्लिक किया है. उन्होंने समंदर की खूबसूरती को तस्वीरों में बेहद अच्छे से कैद किया है.
तापसी पन्नू ने सुबह-सुबह मैदान में वर्कआउट करते हुए फोटो शेयर की है. 'बो एंड ऐरो' पोज में प्रैक्टिस करती तापसी के चेहरे का एक्सप्रेशन उनकी मेहनत को दर्शा रहा है. इससे पहले भी तापसी ने रेस ट्रैक से अपनी फोटो शेयर की थी. बालों को बांधते दौड़ के लिए तैयार होती तापसी ने बैक साइड से अपनी फोटो साझा की थी. इस तस्वीर में उनके कंधे उनकी बॉडी फिटनेस का सबूत दे रहे थे.
एक्ट्रेस कश्मीरा शाह अपनी ग्लैमरस फोटोज को लेकर सुर्खियों में हैं. अभी ब्लैक बिकिनी में उनकी फोटोज की चर्चा शुरू ही हुई थी कि उन्होंने ब्लूक बिकिनी में एक और ग्लैमर का तड़का छेड़ दिया है. कश्मीरा ने ब्लू बिकिनी में अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. उनके हसबैंड कृष्णा अभिषेक ने भी इनपर कमेंट किया है.
एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया फिल्म सरोजिनी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. ये एक बायोपिक फिल्म है. फिल्म में वो सरोजनी नायडू का किरदार निभाएंगी. उनकी इस फिल्म में गाने रानूू मंडल ने गाए हैं. सोशल मीडिया पर दीपिका ने इस बात की जानकारी दी है. दीपिका ने लिखा- मेरी मूवी...सरोजिनी...धीरज मिश्रा द्वारा लिखे गए गाने रानू मंडल ने गाए. इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में रानूू मंडल बता रही हैं कि वो धीरज मिश्रा के साथ काम रही हैं. वो सरोजिनी के गाने गा रही हैं. फिल्म के सारे गाने उन्होंने गाए हैं. रानूू ने कहा- मुझे उम्मीद है कि वो ही प्यार और सम्मान मुझे मिलेगा जो आप मुझे देते आए हैं.
नेहा कक्कड़ इन दिनों दुबई में हसबैंड रोहनप्रीत सिंह के साथ हनीमून एंजॉय कर रही हैं. बीते दिनों उनके होटल के खूबसूरत डेकोरेशन का वीडियो सामने आया था. अब नेहा और रोहनप्रीत के हनीमून वेकेशन से उनके रोमांटिक कार ड्राइव का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करते देखे जा सकते हैं.
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म लक्ष्मी सोमवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दी गई. बीते काफी वक्त से ये फिल्म लगातार विवादों में बनी हुई थी. फिल्म पर लव जेहाद को प्रमोट करने और हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने सरीखे कई आरोप लगे थे. हालांकि फिल्म की रिलीज के बाद ज्यादातर लोगों ने कम से कम इस मामले में इसे क्लीन चिट दे दी.
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'लक्ष्मी' सोमवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है. तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म कंचना की इस ऑफिशियल हिंदी रीमेक फिल्म में अक्षय कुमार ने एक मुस्लिम लड़के का किरदार निभाया है जिस पर एक किन्नर का भूत आ जाता है. ट्रेलर में हालांकि शरद केलकर कहीं नजर नहीं आए थे लेकिन फिल्म में वह अचानक आकर सभी को सरप्राइज कर देते हैं.
बिग बॉस 14 चर्चा में तो बना हुआ है, लेकिन टीआरपी रेटिंग्स में टॉप में जगह बनाने में नकाम हो रहा है. मेकर्स शो हिट बनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. शो में कई नई-नई चीजें लाई जा रही हैं. वाइल्ड कार्ड्स एंट्रीज कराई जा रही है. इन दिनों बिग बॉस के घर में अदालत भी लगी. अब अपकमिंग एपिसोड्स में शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है. बिग बॉस से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है. कलर्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा गया- आपके चहीते सितारों के साथ बिग बॉस के घरवाले मनाएंगे डिस्को नाइट. बिग बॉस के घर में अनु मलिक, शान, नीति मोहन जैसे सितारें पहुंचने वाले हैं. डीजे चेतस घर में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे. घर का माहौल एंटरटेनिंग होने वाला है. 11 नवंबर को बिग बॉस हाउस में फन, डांस, म्यूजिक, मस्ती होने जा रही है.
रियलिटी शो बिग बॉस सेलेब्स की असली पर्सनालिटी लोगों के सामने जाहिर करने के लिए मशहूर है. यहां बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के बीच ऐसे-ऐसे टास्क रख देते हैं जहां दोस्त भी एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं. अपकमिंग एपिसोड में भी रिश्तों का एग्जाम लेकर आ रहे हैं बिग बॉस. इस एपिसोड में जैस्मिन भसीन अपने दो दोस्तों के बीच फंसी नजर आएंगी. उन्हें रुबीना दिलैक को बचाने के लिए अली गोनी को घर से बेघर करना पड़ेगा.
बिग बॉस 14 में कुछ दिनों से एजाज खान की काफी चर्चा है. वीकेंड का वार में सलमान खान ने उनका बचाव किया और अब सोमवार के एपिसोड में फराह खान ने उनका जबरदस्त स्टैंड लिया. एजाज खान का बचाव कर रहे दोनों सेलेब्स दूसरे घरवालों को लताड़ लगाते नजर आए. एजाज के लिए दोनों सेलेब्स के इस स्पेशल ट्रीटमेंट से कहीं ना कहीं ये लगता है कि शो में एजाज का मेकओवर करने की कोशिश हो रही है. जानें वे अहम मुद्दे जिसपर हुई बहस.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. फिल्म जगत हो या राजनीति, खेल की दुनिया हो या वर्तमान का कोई चर्चित मुद्दा, कंगना हर बात पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए मशहूर हैं. हालांकि ऐसा लगता है कि कंगना के फॉलोअर्स अब उनके इसी अंदाज से थोड़ा बोर होने लगे हैं.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी सोमवार को रिलीज हो चुकी है. फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है और इसी बीच ऐसा लगता है कि मिलिंद सोमन ने भी इसी विषय से मिलता जुलता कोई प्रोजेक्ट उठा लिया है. मिलिंद ने इस प्रोजेक्ट के बारे में ट्वीट करके फैन्स को हिंट दिया है और ऐसा लगता है कि वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं.
बिग बॉस 14 के सोमवार के एपिसोड में खास अदालत लगी. तीन सदस्यों वाले अदालत के इस पैनल में फराह खान जज बनीं. उम्मीद की जा रही थी कि शो में डायरेक्टर फराह खान के आने से सभी कंटेस्टेंट्स की बातों को सुना जाएगा, लेकिन शो ऑन एयर होने के बाद लगा कि यह अदालत सिर्फ एजाज खान को बचाने के लिए लगी है. फराह खान ने एजाज का काफी बचाव किया और उनके लिए घरवालों को फटकार भी लगाई. पर दर्शक भी कम नहीं हैं, सब देखते हैं. यूजर्स ने फराह के इस बर्ताव के लिए उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया है.
अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी रिलीज हो चुकी है. इस दिवाली रिलीज को लेकर फैन्स के बीच काफी उत्साह था. फिल्म की रिलीज के बाद उन्हें खूब प्यार दिया जा रहा है. लेकिन फिल्म के आने से पहले एक चीज जो सबसे ज्यादा चर्चा में थी, वो था फिल्म का गाना बम भोले. अक्षय कुमार अपने लक्ष्मी के किरदार में इस गाने पर जबदस्त डांस करते नजर आए. अक्षय कुमार के डांस के साथ था सिंगर 'वायरस' की आवाज और गाने के म्यूजिक को खूब प्यार मिल रहा है. ये गाना यूट्यूब संग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर छाया हुआ है और इसने अभी तक यूट्यूब पर 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा लिए हैं. ऐसे में गाने की सफलता को लेकर आजतक ने सिंगर वायरस से खास बातचीत की.
आशुतोष राणा और रेणुका शहाने की जोड़ी को इंडस्ट्री की कुछ शानदार जोड़ियों में गिना जाता है. दोनों की आपसी केमिस्ट्री तगड़ी है. साथ ही दोनों की लव स्टोरी बड़ी दिलचस्प है. एक्टर आशुतोष राणा कई दफा ये कह चुके हैं कि वे अपनी वाइफ की वजह से ही इंडस्ट्री में इतना सक्सेसफुल है. आइए एक्टर के जन्मदिन पर जानते हैं रेणुका संग कैसे प्यार में पड़े आशुतोष.
बिग बॉस 14 के नए प्रोमो में, हर बार राहुल वैद्य और निक्की तम्बोली के बीच गतिशीलता काफी जल्दी-जल्दी बदल जाती है. एक तरफ वे सबसे अच्छे दोस्त की तरह होते हैं और दूसरे क्षण में, वे बिल्लियों और कुत्तों की तरह लड़ते हैं. उनका रिश्ता दर्शकों को उलझन में रखता है, बिग बॉस 14 के हाल ही के प्रोमो में, हम निक्की को रोते हुए देखते हैं. जब राहुल ने कहा कि उसे एक करीबी दोस्त की जरूरत है जो उसे बता सके कि क्या गलत है और क्या सही है.
कौन बनेगा करोड़पति के सोमवार के एपिसोड में रविकांत साहू नाम के कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर पहुंचे. रविकांत, कोयले की खदान में काम करने वाले कर्मचारी हैं. रविकांत ने बताया कि कैसे वह कोयले की खदान में काम करते हैं. इसके साथ ही उनकी पत्नी यामिनी साहू को केबीसी के मंच पर ही उनके काम के बारे में पता चला.
अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी रिलीज हो चुकी है. इस दिवाली रिलीज को लेकर फैन्स के बीच काफी उत्साह था. फिल्म की रिलीज के बाद उन्हें खूब प्यार दिया जा रहा है. लेकिन फिल्म के आने से पहले एक चीज जो सबसे ज्यादा चर्चा में थी, वो था फिल्म का गाना बम भोले. अक्षय कुमार अपने लक्ष्मी के किरदार में इस गाने पर जबदस्त डांस करते नजर आए. अक्षय कुमार के डांस के साथ था सिंगर 'वायरस' की आवाज और गाने के म्यूजिक को खूब प्यार मिल रहा है. ये गाना यूट्यूब संग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर छाया हुआ है और इसने अभी तक यूट्यूब पर 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा लिए हैं. ऐसे में गाने की सफलता को लेकर आजतक ने सिंगर वायरस से खास बातचीत की.
आसिफ ( अक्षय कुमार) भूत-प्रेत में विश्वास नहीं रखता है. विज्ञान में भरोसा जताने वाला आसिफ दूसरे लोगों को भी जागरुक करने का काम करता है. आसिफ काफी मॉर्डन सोच वाला इंसान है जो जाति-धर्म को नहीं मानता है. आसिफ रश्मि ( कियारा आडवाणी) से प्यार करता है. क्योंकि आसिफ मुसलमान है और रश्मि हिंदू तो परिवार को ये रिश्ता रास नहीं आता है. दोनों भाग कर शादी कर लेते हैं. लेकिन फिर रश्मि की मां पूरे तीन साल बाद अपनी बेटी को फोन मिला घर आने को कह देती है. अब यहीं से कहानी में आना शुरू होते हैं ट्विस्ट. आसिफ, रश्मि संग उसके मायके पहुंच जाता है. जिस कॉलोनी में रश्मि का परिवार रहता है, उसके एक प्लॉट में भूत-प्रेत का साया बताया जाता है.
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म लक्ष्मी को लेकर पूरे समय तमाम तरह की बाते कही जाती रही थीं. किसी ने कहा कि लक्ष्मी फिल्म के जरिए धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है तो किसी ने फिल्म के जरिए लव जिहाद फैलाए जाने की बात कही. अब सबसे पहले ये साफ कर दें कि लक्ष्मी में ऐसा कुछ नहीं दिखाया गया है. किसी का कोई अपमान नहीं हुआ है. अब जब ऐसा कोई विवाद है ही नहीं तो सीधे फिल्म 'लक्ष्मी' पर अपना फोकस जमाते हैं.