कंगना रनौत तीन साल सैम बॉम्बे के साथ रिश्ते में रहने के बाद मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने उनसे शादी कर ली. ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई, जिसके बाद पूनम और सैम दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से फोटो शेयर कर सभी को सरप्राइज दिया. अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पूनम ने बताया है कि उन्होंने शादी को ऐसे चोरी चुपके करने का फैसला आखिर क्यों लिया.
सौरव किशन उर्फ छोटे मोहम्मद रफी के वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं. सौरव को छोटा मोहम्मद रफी कहे जाने के पीछे वजह ये है कि उनकी आवाज काफी हद तक मोहम्मद रफी से मेल खाती है. यही वजह है कि उनके फैन्स उन्हें छोटे मोहम्मद रफी कहकर बुलाते हैं. रफी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.
कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रहे घमासान के बीच BMC ने बीच में आकर एक्ट्रेस को 24 घंटे का नोटिस दिया और बाद में उनके मुंबई स्थित ऑफिस में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी. ये लड़ाई वैसे तो अभी भी जारी है. लेकिन BMC का कहना है कि कंगना रनौत के खार स्थित घर यानी उनके फ्लैट के कई हिस्से भी गैर कानूनी रूप से बने हुए हैं. हाल ही में BMC ने बॉम्बे हाई कोर्ट से कंगना के फ्लैट को तोड़ने पर लगी रोक को हटाने की मांग की थी.
टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा ने हाल ही में अपने दोनों मात-पिता को खो दिया. गौरव की मां कैंसर से पीड़ित थीं और उनके पिता को कोरोना का शिकार हो गए थे. दोनों के जाने का गम एक्टर को बहुत है और अब उन्होंने फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स को इसे लेकर एक सन्देश दिया है. गौरव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बता रहे हैं कि कोरोना को गंभीरता से लेना बेहद जरूरी है.
फिल्म दबंग और सिंघम में विलेन का किरदार निभा चुके एक्टर प्रकाश राज को उनकी बेहतरीन एक्टिंग और बेबाकी के लिए जाना जाता है. इसके साथ ही प्रकाश राज पॉलिटिक्स में भी एक्टिव रहते हैं. पॉलिटिकल मुद्दों पर प्रकाश राज तीखे कॉमेंट करते हैं. उनकी नजर हमेशा खबरों पर रहती है और ऐसे में वो अपना रिएक्शन देने में भी पीछे नहीं हटते. हाल में चल रहे कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद पर भी प्रकाश राज ने ट्वीट किया है.
शिबानी दांडेकर को इतना ज्यादा ट्रोल किया गया कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट सेक्शन को ही लिमिट कर दिया है. रिया का सपोर्ट करना और अंकिता के खिलाफ जाना शिबानी को काफी भारी पड़ा है.
सुशांत की यादों को हमेशा के लिए ताजा रखने के लिए उनका कोई फैन उनके नाम पर तस्वीरें लगवा रहा है तो कोई कुछ और कर रहा है. इसी क्रम में सुशांत के कुछ फैन्स ने एक ऑनलाइन पिटीशन शुरू की है ताकि मैडम तुसाद म्यूजियम में सुशांत का स्टैच्यू लगवाया जा सके.
एक सोशल मीडिया यूजर ने सोनू के पोस्टर पर उनकी खिंचाई कर दे. यूजर ने लिखा, "सोनू भाई 42 ÷ 6 = 7 होता है." दरअसल सोनू सूद के इस पोस्टर में पीछे गणित के कई कैलकुलेशन लिखे गए हैं जिनमें उन्होंने जोड़, घटाना, गुणा और भाग जैसी आसान कैलकुलेशन से लेकर कठिन कैलकुलेशन भी की हैं. इसी में 42 ÷ 6 = 8 लिखा हुआ है, जो गलत है.
टीम चंदना के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया, "हमारी सुरभि को आज सुबह नागिन 5 के सेट पर फैन फैमिली की तरफ से एक खास बर्थडे गिफ्ट मिला." वीडियो में सुरभि ने दिखाया है कि किस तरह उनकी वैनिटी वैन न सिर्फ बाहर से बल्कि अंदर से भी खूबसूरत गुब्बारों और लेसेज व तस्वीरों से सजी हुई है.
टाइगर ने सोशल मीडिया पर अपने पहले गाने Unbelievable का टीजर रिलीज कर दिया है. अब इस टीजर में टाइगर की गायिकी तो देखने को नहीं मिल रही है, लेकिन उनका डैशिंग अवतार इस गाने को लेकर बज को बढ़ा रहा है. वीडियो में टाइगर एकदम फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं. कई जगह पर तो वे एक्टर ऋतिक रोशन की झलक तक मार रहे हैं. उनका ये अंदाज देख फैन्स हैरान रह गए हैं. टाइगर को हर किसी ने बेहतरीन डांस करता देखा, एक्शन के मामले में भी उनका कोई जवाब नहीं.लेकिन अब सीधे टाइगर गाना गाने को तैयार नजर आ रहे हैं.
अब सोनू सूद ने फिर अपनी दरियादिली से सभी का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर एक बच्चे ने वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी मां की आंखों में मोतियाबिंद हैं और सही नहीं करवाया गया तो उनकी आंखें खराब हो सकती हैं. बच्चे का सिर्फ इतना कहना ही सोनू सूद को भावुक कर गया. उन्होंने बिना समय गवाए उस बच्चे की मदद करने की ठानी. उन्होंने उस बच्चे के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा- बच्चे मां की आंख के तारे होते हैं. चलो आज आपकी मां की आंखें ठीक करते हैं. डिटेल्ज़ भेजो.
एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में अदिति इस बात से खासा नाराज हैं कि हर गलत चीज के लिए बॉलीवुड को जिम्मेदार माना जा रहा है. हर बार सिर्फ बॉलीवुड को ही निशाने पर लिया जा रहा है. वे कहती हैं- हमारी इंडस्ट्री के लोग सबसे आसान सॉफ्ट टार्गेट बन गए हैं. कहीं ना कहीं ये गलत है. वैसे भी कमियां तो हर फील्ड, हर इंडस्ट्री में होती हैं. हम सभी उन कमियों को दूर करने की कोशिश करते हैं और सही दिशा मे आगे बढ़ने का प्रयास.
शनिवार को दीपिका की मुंबई एयरपोर्ट से कुछ फोटोज वायरल हो गई थीं. बाद में मालूम चला कि एक्ट्रेस शकुन बत्रा संग अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करने जा रही है. लंबे समय से शकुन बत्रा की इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. फिल्म का टाइटल अभी तक नहीं बताया गया है,लेकिन अटकलें ऐसी हैं कि ये एक रोमांटिक फिल्म होने वाली है. फिल्म में गली बॉय के एमसी शेर यानी की सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आ रहे हैं. अनन्या पांडे को भी पहली बार दीपिका संग कास्ट किया गया है. ऐसे में फिल्म की स्टार कास्ट काफी मजबूत दिखाई दे रही है.
हॉलीवुड की फेमस फ्रैंचाइजी फास्ट एंड फ्यूरियस का नौंवा पार्ट जल्द आने वाला है और इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. कुछ समय पहले एक्टर Ludacris ने इस बारे में हिंट दिया था कि ये फ्रैंचाइजी स्पेस में जाने वाली है. अब एक्ट्रेस मिशेल रोड्रिगेज ने इस बात की पुष्टि कर दी है. उन्होंने बताया है कि फास्ट एंड फ्यूरियस 9 के किरदार स्पेस में जाएंगे.
एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने शनिवार को अपनी फिल्म बंटी और बबली से जुड़ी एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि फिल्म बंटी और बबली 2 की शूटिंग को रैपअप कर दिया है. इस फोटो में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रानी मुखर्जी, सैफ अली खान और शार्वरी भी नजर आ रहे हैं.
वरुण धवन और नताशा दलाल बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं. दोनों के प्यार के चर्चे खूब होते हैं. हालांकि ये दोनों अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं. ऐसा कम ही होता है जब वरुण, नताशा संग अपनी कोई फोटो पोस्ट करें. लेकिन जब वो करते हैं मानो फैन्स के लिए बहार आ जाती है. आज कुछ वैसा ही दिन है.
गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है. वह 35 साल के थे. पिछले काफी समय से आदित्य किडनी की परेशानी से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे. संगीत जगत के लिए ये बुरी खबर है. किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का निधन हो गया है. आदित्य के जाने से पौडवाल परिवार के लिए ये मुश्किल की घड़ी है.
पॉपुलर डिमांड पर दोनों शिविन नारंग-तेजस्वी प्रकाश जल्द ही ऑडियंस को एंटरटेन करते दिखेंगे. दोनों एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे. शिविन और तेजस्वी एक रोमांटिक नंबर में नजर आएंगे. रविवार को दोनों मुंबई में खूबसूरत लोकेशन पर म्यूजिक वीडियो की शूटिंग करेंगे.
दीपिका कक्कड़ ने कहा- 'ससुराल सिमर का की शूटिंग के दौरान जो हमने समय बिताया उसे हम दोनों कभी नहीं भूल सकते. हम उस शो के सेट पर मिले. हमारी जिंदगी की जर्नी उस शो के दौरान शुरू हुई. मुझे आज भी याद है वो समय जब हम एक रिच्युअल की तरह ब्रेकफास्ट में चाय और बन मस्का लेते थे. ये हमारा लगभग रुटीन हो गया था. हमारे शूटिंग शेड्यूल काफी बिजी होते थे, लेकिन हम ये पल चुरा ही लेते थे. हम साथ में समय बिताते थे, शूटिंग से पहले सिंपल सी मॉर्निंग मील लेते थे. इसी ने हमारे बॉन्ड को मजबूत किया और हम करीब आए.'
रामायण में सीता का किरदार निभा लोकप्रियता हासिल करने वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की मां का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ये दुखद समाचार शेयर किया है. उन्होंने एक भावुक पोस्ट के जरिए अपनी मां के जाने पर दुख जाहिर किया है. दीपिका की मां की मौत किस वजह से हुई है, ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है.
पिंकविला की खबर के मुताबिक, कसौटी जिंदगी की जगह शो गुम है किसी के प्यार में लेगा. इस शो में नील भट्ट नजर आएंगे. वहीं एश्वर्या शर्मा और आयशा शर्मा भी शो में लीड रोल में होंगी. शो में लव ट्रायएंगल देखने को मिलेगा. ये शो बंगाली सीरियल Kusum Dola का रीमेक होगा. सीरियल 8 बजे आएगा. Cockcrow & Shaika entertainment इस शो को प्रोड्यूस करेगा. छोटी सरदारनी शो को भी ये ही प्रोडेक्शन हाउस प्रोड्यूस कर रहा है.
एक न्यूज पोर्टल को इंटरव्यू के दौरान कीकू शारदा ने बताया है कि लड़की बनने के बाद कई लोगों से काफी डर लगता है. उनके मुताबिक लोग शो खत्म होने के बाद उनके साथ फोटो खिचवाने के लिए आते हैं. लेकिन कई बार वहीं क्राउड उन्हें अपनी तरफ खीच लेता है. उन्हें वो स्थिति असहज कर देती है. वे कहते हैं- कई बार जब आप छोटे शहरों में परफार्म करने जाते हैं, तब वहां का जो क्राउड होता है वो आपके संग फोटो क्लिक करवाना अपना हक मानता है. वे कई बार तो अचानक से अपनी तरफ खीच लेते हैं.
फराह ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि कंगना ने महाराष्ट्र के सीएम के लिए 'तू' शब्द का इस्तेमाल किया था. उन्होंने कंगना की इस भाषा को उनकी क्लास और स्टैंडर्ड से जोड़ दिया था. लेकिन अब सिंगर सोना मोहपात्रा ने फराह को ही फटकार लगा दी है. उनकी नजरों में किसी की क्लास पर सवाल खड़े करना गलत है. वे ट्वीट कर लिखती हैं- आपको सच में इस समय इस बात की चिंता हो रही है. आप किसी की क्लास पर बात कर रही हैं. कोई कंगना के ऑफिस में घुसा आया, उसे तोड़ा गया. ये हाल ही में हुई सबसे घटिया घटना है जहां स्टेट एजेंसियों का एक इंसान के खिलाफ इस्तेमाल किया गया है. हम सभी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
एक्ट्रेस इशिता गांगुली इशिता द्रौपदी चीरहरण सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गईं. उन्होंने कहा कि ये एक थकाऊ सीक्वेंस था, इसे तीन दिन में शूट किया गया. मैं इसके अंत तक पूरी तरह से तक चुकी थी. मैंने द्रौपदी की जर्नी जी, जब दुशासन द्रैपदी को उसके कमरे में से घसीटता हुआ सभा में लाता है. मेरे पैरों और बाएं कंधे पर चोट आ गई.
मुंबई पुलिस कंगना के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर जांच शुरू करने वाली है. मुमकिन है कि आज (शनिवार) से कंगना के खिलाफ ड्रग्स कनेक्शन को लेकर जांच शुरू हो जाए. मुंबई पुलिस को सरकार की वो चिट्ठी मिल गई है, जिसमें जांच के आदेश दिए गए हैं.
बताया जाता है कि गुजरात के सोमनाथ मंदिर को कई बार तोड़ने की कोशिश की गई थी. कई बार उस मंदिर के अस्तित्व को मिटाने का प्रयास हुआ. लेकिन लोगों की भक्ति ने उसे हमेशा फिर खड़ा कर दिया. अब कंगना ने उसी बात को याद करते हुए ट्वीट किया है. वे ट्वीट कर लिखती हैं- सुप्रभात दोस्तों यह फोटो सोमनाथ टेम्पल की है, सोमनाथ को कितने दरिंदों ने कितनी बार बेरहमी से उजाड़ा, मगर इतिहास गवाह है क्रूरता और अन्याय कितने भी शक्तिशाली क्यों न हो आखिर में जीत भक्ति की ही होती है, हर हर महादेव.
सुप्रभात दोस्तों यह फ़ोटो सोमनाथ टेम्पल की है, सोमनाथ को कितने दरिंदों ने कितनी बार बेरहमी से उजाड़ा, मगर इतिहास गवाह है क्रूरता और अन्याय कितने भी शक्तिशाली क्यूँ न हो आख़िर में जीत भक्ति की ही होती है, हर हर महादेव 🙏 pic.twitter.com/vZ5bgMCHrA
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 12, 2020
बॉलीवुड में अपने रैप से और म्यूजिक से दर्शकों के दिलों में उतरने वाले रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने जीवन में बुरे दिन भी देखे हैं. मगर वे इससे बाहर भी निकले. और इसमें एक्टर की मदद की बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने. हाल ही में खुद रैपर हनी सिंह ने बताया कि उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ा और कैसे वे बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझने के बाद भी इस बीमारी को मात देने में सफल रहे.