scorecardresearch
 

3000 करोड़ कमाने वाली धुरंधर को जवाब देगी 'मेरा ल्यारी'? पाक एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

‘धुरंधर’ में हिंसक दिखाए गए ल्यारी के बाद पाकिस्तान की फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ चर्चा में है. हालांकि लीड एक्ट्रेस दानानीर मोबीन ने साफ कहा कि उनकी फिल्म सिर्फ ‘धुरंधर’ का जवाब नहीं, बल्कि महिलाओं, फुटबॉल और ल्यारी की असली संस्कृति की कहानी है.

Advertisement
X
धुरंधर जवाब नहीं है मेरा ल्यारी (Photo: Screengrab)
धुरंधर जवाब नहीं है मेरा ल्यारी (Photo: Screengrab)

आदित्य धर की 'धुरंधर' में दिखाए हिंसक शहर ल्यारी के बाद ही पाकिस्तान की आवाम भड़क उठी थी. माना जा रहा था कि वो इसका जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं. इसके बाद जब 'मेरा ल्यारी' फिल्म की अनाउंसमेंट हुई तो कहा गया, फिल्म उस जगह की सही इमेज दिखाएगी और धुरंधर का जवाब देगी. 

हालांकि फिल्म की लीड एक्ट्रेस दानानीर मोबीन ने इस बात से साफ इनकार किया है. उनका कहना है कि फिल्म को सिर्फ किसी दूसरी फिल्म का जवाब कहना, इसकी असली कहानी और मेहनत के साथ नाइंसाफी होगी.

धुरंधर का जवाब नहीं मेरा ल्यारी

फिल्म मेरा ल्यारी पाकिस्तान में 8 मई 2026 को रिलीज होने जा रही है. फिलहाल भारत में इसकी रिलीज को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है. यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में बातचीत के दौरान दनानीर मोबीन ने कहा- इस फिल्म को सिर्फ किसी दूसरी फिल्म का जवाब बताना गलत होगा. हमने इस फिल्म में कई अहम मुद्दों को दिखाया है.

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में ल्यारी की संस्कृति, फुटबॉल कल्चर, महिला फुटबॉल और खेलों में दक्षिण एशियाई महिलाओं की भूमिका को दिखाया गया है. उन्होंने दर्शकों से फिल्म को बड़े नजरिए से देखने की अपील की. दानानीर ने अपनी राय रखते हुए कहा कि- ये बहुत खूबसूरत फिल्म है. हमने ल्यारी की एक खूबसूरत तस्वीर दिखाने की कोशिश की है. वहां की महिलाओं और उनकी जिंदगी को करीब से दिखाया गया है. इसे समझने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.

Advertisement

मेरा ल्यारी फिल्म में आयशा उमर भी अहम रोल में हैं. ये फिल्म घरेलू हिंसा और चुनौतियों का सामना करने के बाद एक महिला कोच का फुटबॉल के जरिए लड़कियों को सशक्त बनाने के संघर्ष पर केंद्रित है. फिल्म इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर दिखाई जा चुकी है. इसे खूब तारीफ भी मिली है. 

मालूम हो कि, 'धुरंधर' ने इसे रातों-रात घर-घर में पहचान दिला दी. फिल्म में ल्यारी को अपराध, गैंगवॉर और दहशत के केंद्र के रूप में दिखाया गया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तो 3000 करोड़ से ज्यादा बटोर लिए. हालांकि अब ये साफ है कि ये सिर्फ दो फिल्मों की टक्कर नहीं है, बल्कि एक ही जगह को दो अलग-अलग चश्मों से देखने की कोशिश है. एक तरफ जासूसी और एक्शन का तड़का है, तो दूसरी तरफ खेलों के जरिए सम्मान वापस पाने की जद्दोजहद.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement