scorecardresearch
 

सिलवेस्टर स्टैलोन ने अपनी तीनों बेटियों को डेटिंग से रोका

हॉलीवुड के एक्शन स्टार सिलवेस्टर स्टैलोन का कहना है कि उन्होंने अपनी तीनों जवान बेटियों को 40 साल की उम्र से पहले डेटिंग पर जाने से मना कर दिया है.

Advertisement
X

हॉलीवुड के एक्शन स्टार सिलवेस्टर स्टैलोन का कहना है कि उन्होंने अपनी तीनों जवान बेटियों को 40 साल की उम्र से पहले डेटिंग पर जाने से मना कर दिया है.

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, फिल्म 'एक्सपेनडेबल्स' के 68 साल के एक्टर सिलवेस्टर और उनकी पत्नी जेनिफर फ्लैवीन की तीन बेटियां सोफिया (18 साल), सिस्टीन(16) और स्कारलेट(13 साल) हैं. अभिनेता को लगता है कि चार साल पहले जब उनकी बड़ी बेटी को एक लड़के ने डेट के लिए बुलाया था तो उन्हें बुरा लगा था. उन्होंने कहा उसने पूछा कि सोफिया कहां है तो मैंने कहा कि वह हमेशा के लिए मिस्र चली गई है. सभी लोग स्तब्ध रह गए और मुझे देखने लगे.

स्टैलोन ने बताया, मैंने अपनी तीनों बेटियों से कहा है कि उन्हें 40 साल की होने से पहले डेट पर जाने की अनुमति नहीं .... बहरहाल, इसका पूरी तरह पालन नहीं हो रहा. उन्होंने यह भी बताया कि सोफिया के नए दोस्त से उनकी हल्की तकरार भी हो गई थी.

Advertisement

- इनपुट PTI

Advertisement
Advertisement