scorecardresearch
 

सिलवेस्टर स्टेलॉन हुए करीना के दीवाने

शिल्पा शेट्टी ने तो चुम्मे के बदले यूपी और बिहार लूटा था लेकिन करीना कपूर ने तो पूरा हॉलीवुड ही लूट लिया. करीना कपूर ने हॉलीवुड हीरो सिलवेस्टर स्टेलॉन को चुम्मा क्या दिया वो तो करीना के दीवाने हो गए. नतीजा रातों रात करीना  के सामने हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स बिछ गए.

Advertisement
X
करीना कपूर
करीना कपूर

{mosimage}शिल्पा शेट्टी ने तो चुम्मे के बदले यूपी और बिहार लूटा था लेकिन करीना कपूर ने तो पूरा हॉलीवुड ही लूट लिया. जी हाँ इतने हैरान ना हो ...करीना कपूर ने हॉलीवुड हीरो सिलवेस्टर स्टेलॉन को चुम्मा क्या दिया वो तो करीना के ऐसे दीवाने हो गए कि हॉलीवुड के सभी एजेंट्स और एक्सेक्यूटिवस से करीना की तारीफों के पुल बाँधने लगे. नतीजा रातों रात करीना कपूर के सामने हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स बिछ गए.
बात तब की है जब लॉस एंजिलेस के युनिवेर्सल स्टूडियो में अपनी फ़िल्म कमबख्त इश्क की शूटिंग के दौरान करीना के साथ रॉकी एंड रैम्बो के हीरो सिल्वेस्टर स्टेलॉन के साथ एक सीन फिल्माया जा रहा था. बेबो उनकी एक्टिंग से इस कर प्रभावित हुई उन्होंने रैंबों के गालों पर एक जोरदार चुम्मा जड़ दिया। इस बात की परवाह भी नहीं की कि सामने उनके ब्वॉय फ्रेंड सैफ अली खान भी है खड़े हैं. अब रैम्बों के दिल दिमाग पर बेबों की इस अदा और चुम्मे का असर कुछ ऐसा हुआ है अब हॉलीवुड के नामी गिरामी बैनर्स इस वक्त करीना से स्क्रिप्ट डिसकस कर रहे हैं. करीना ने इस बात पर मुहर भी लगा दी है.

Advertisement

करीना हॉलीवुड फ़िल्म में काम करने के लिए करीना बेताब हैं. वैसे भी हिन्दी फिल्मों में वो अच्छा मुकाम पा चुकी हैं. और अब तो वो अपने साइज़ जीरो फिगर के साथ इंटरनेशनल स्टैंडर्ड को भी मैच करती है. ऐसे में अगर जल्द ही वो किसी बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट् में नजर आये तो चौंकिएगा नहीं और वो भी सिलवेस्टर स्टेलॉन के साथ. आखिर करीना के चुम्मे का असर है जो हॉलीवुड को भी दीवाना बना रहा है. 

Advertisement
Advertisement