बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार आने वाली फिल्म कमबख्त इश्क में हॉलीवुड के सुगठित शरीर वाले सिलवेस्टर स्टेलोन के साथ नजर आयेंगे. अक्षय ने बताया हॉलीवुड के एक्शन हीरो सिलवेस्टर स्टेलोन के साथ फिल्म में काम करना सबसे अधिक यादगार अनुभव रहा.
अक्षय ने बताया उन्होंने मुझे अपनी घुटने की समस्या के बारे में बताया और फिल्म क्लिफहैंगर में अभिनय के दौरान ऊंचाई के डर से निजात पाने के बारे में भी बात की. इस फिल्म में अक्षय कुमार स्टंटमैन की भूमिका कर रहे हैं. इसमें उनके साथ स्टेलोन, डेनिस रिचर्ड्स, ब्रेंडन राउथ और हाली वालांस जैसे सितारे उनके साथ काम कर रहे हैं.
अक्षय का मानना है कि हॉलीवुड के कलाकारों की मौजूदगी केवल प्रचार के लिए नहीं हैं बल्कि यह पटकथा की जरूरत है. उन्होंने कहा कि फिल्म में हॉलीवुड के स्टंटमैन की भूमिका निभा रहा हूं और इन कलाकारों की मौजूदगी लाजमी है. फिल्म में मेरे चरित्र को आगे ले जाने के लिए ये लोग बेहद जरूरी हैं.
उन्होंने बताया कि 40 शार्कों के साथ 150 फुट भीतर स्टंट दृश्य को फिल्माया गया है. मुझे लोहे के राड से चोट लगने के बाद मेरे सिर से खून बहने लगा. लेकिन मुझे 20 सेकेंड के अंदर जहाज में ले लिया गया और चिकित्सा उपलब्ध कराई गई.