scorecardresearch
 

Batman Actor Kevin Conroy Dies: 'बैटमैन' की आवाज बने एक्टर केविन कॉनरॉय का निधन, 66 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

केविन कॉनरॉय ने एनिमेटेड सीरीज में बैटमैन के किरदार को अपनी आवाज दी थी. अपनी आवाज से उन्होंने बैटमैन के किरदार को सदा के लिए यादगार बना दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केविन कॉनरॉय कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. केविन कॉनरॉय जाते-जाते हर किसी की आंखें नम कर गये हैं.

Advertisement
X
केविन कॉनरॉय
केविन कॉनरॉय

एक्टर और वॉइसओवर आर्टिस्ट केविन कॉनरॉय को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है. 66 साल की उम्र में केविन कॉनरॉय ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्टर के निधन की जानकारी उनके को-स्टार डायने पर्सिंग ने दी है. वॉर्नर ब्रदर्स एनिमेशन ने भी केविन कॉनरॉय के निधन की खबर को कंफर्म कर दिया है.

बैटमैन के किरदार को दी थी आवाज
केविन कॉनरॉय ने एनिमेटेड सीरीज में बैटमैन के किरदार को अपनी आवाज दी थी. अपनी आवाज से उन्होंने बैटमैन के किरदार को सदा के लिए यादगार बना दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, केविन कॉनरॉय कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. कई दिन तक वो कैंसर से जंग लड़ते रहे, लेकिन अंत में वो जिंदगी की लड़ाई हार गये.

केविन कॉनरॉय जाते-जाते हर किसी की आंखें नम कर गये हैं. केविन के निधन के बाद वार्नर ब्रदर्स ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है. केविन के को-स्टार मार्क हैमिल कहते हैं, 'केविन एक परफेक्शनिस्ट थे. वो इस ग्रह पर मेरे पसंदीदा लोगों में से एक थे. मैं उनसे भाई की तरह प्यार करता था. वो अपने करीबियों की केयर करते थे. उनकी शालीनता उनके हर काम में झलकती थी. मैं जब भी उनसे मिलता या बात करता, तो मेरे अंदर जोश भर जाता था.'  

Advertisement

पॉल दिनी ने भी दी श्रद्धांजलि 
केविन हर दिल अजीज इंसान थे. हर कोई उनसे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करता था. इसलिए हर किसी को उनका जाना बेहद खल रहा है. बैटमैन: द एनिमेटेड सीरीज के राइटर पॉल दिनी ने भी केविन कॉनरॉय को श्रद्धांजलि दी है. सोशल मीडिया पर हर कोई अपने-अपने तरीके से केविन को याद करता नजर आ रहा है.

केविन कॉनरॉय ने 80 के दशक में एक्शन हीरो के रूप में अपना करियर शुरू किया था. वो ना सिर्फ अच्छे एक्टर थे, बल्कि दुनियाभर में बेहतरीन वॉइसओवर आर्टिस्ट में भी शुमार थे. वहीं जब उन्होंने फेमस सीरीज बैटमैन: द एनिमेटेड सीरीज को अपनी आवाज दी, तो हर ओर ब्रूस वायने उर्फ बैटमैन के रूप में उनकी चर्चा होने लगी. केविन कॉनरॉय अब भले ही दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा फैंस के कानों में गूंजती रहेगी. 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement