मुंबई में फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुए हमले और धमकी की घटना में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी दीपक नामक शूटर की गिरफ्तारी हरियाणा के बहादुरगढ़ से हुई है. वारदात के बाद वह नोएडा से हरियाणा में छिपा हुआ था.