scorecardresearch
 

आलिया भट्ट की 'अल्फा' होगी थिएटर में रिलीज, YRF ने रिजेक्ट की 215 करोड़ की नेटफ्लिक्स डील?

हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी को पहली बार साथ काम करते देखा जाएगा. इसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं. हालांकि ये फिल्म बार-बार पोस्टपोन भी होती रही हैं. अब इसे लेकर नई अपडेट सामने आई है.

Advertisement
X
आलिया भट्ट की फिल्म थिएटर में होगी रिलीज (Photo: ITG)
आलिया भट्ट की फिल्म थिएटर में होगी रिलीज (Photo: ITG)

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' का इंतजार दर्शक लंबे वक्त से कर रहे हैं. इस फिल्म को बनाने का ऐलान यश राज फिल्म्स ने 2024 में किया था. ये प्रोडक्शन हाउस के जाने-माने स्पाई यूनिवर्स की पहली वुमन सेंट्रिक स्पाई थ्रिलर है. पिक्चर के ऐलान के समय से ही फैंस को इसे देखने की बेसब्री है. ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' के पोस्ट क्रेडिट सीन में इसकी एक झलक भी देखने को मिली थी, जिसने सभी का उत्साह और बढ़ा दिया था.

नेटफ्लिक्स को YRF ने कहा न?

हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी को पहली बार साथ काम करते देखा जाएगा. इसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं. हालांकि ये फिल्म बार-बार पोस्टपोन भी होती रही हैं. इसे शुरुआत में 25 दिसंबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज करने का प्लान बनाया गया था, लेकिन निर्माताओं ने बाद में इसकी नई रिलीज डेट, 17 अप्रैल 2026 घोषित की. अब 'अल्फा' को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है.

पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि यश राज फिल्म्स यानी YRF की हालिया बॉक्स-ऑफिस असफलताओं के बीच 'अल्फा' डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज की जा सकती है. हालांकि अब एक नई रिपोर्ट ने कन्फर्म किया गया है कि फिल्म को थिएट्रिकल रिलीज मिलेगी. वैरायटी इंडिया के अनुसार, दावे थे कि YRF को नेटफ्लिक्स से डायरेक्ट डिजिटल प्रीमियर के लिए 215 करोड़ रुपये की स्ट्रीमिंग डील मिली थी. लेकिन प्रोडक्शन बैनर ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और कहा कि फिल्म बड़े पर्दे पर ही रिलीज होगी.

Advertisement

थिएटर में कब रिलीज होगी अल्फा?

एक आधिकारिक बयान में YRF के प्रवक्ता ने साफ किया कि 'अल्फा' थिएटर्स में रिलीज होगी. उन्होंने ये भी कहा कि एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म के डायरेक्ट ओटीटी पर प्रीमियर होने की अफवाहें इसे नकारात्मक रूप से पेश करने की कोशिश लगती हैं. प्रवक्ता ने कहा कि यश राज फिल्म्स अपनी थिएट्रिकल स्लेट की फिल्मों को कभी डायरेक्ट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नहीं डालता और उन्हें सिनेमाई अनुभव बनाने पर बहुत गर्व करती है. उन्होंने 'अल्फा' को कंपनी के लिए एक 'टेंटपोल मूवी' बताया.

बयान में आगे कहा गया, 'अल्फा हमारा प्रयास है कुछ बेहद खास बनाने का. देश के सर्वश्रेष्ठ एक्टर्स में से एक, आलिया भट्ट और शानदार यंग एक्ट्रेस शरवरी के साथ. हमें उम्मीद है कि हमने अल्फा के रूप में एक अच्छी फिल्म बनाई है और यह हर किसी को एंटरटेन करेगी. उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को भी उतना ही प्यार देंगे जितना वे अन्य एक्शन फिल्मों पर लुटाते हैं.' फिलहाल कोई नई रिलीज डेट घोषित नहीं हुई है, जिससे कन्फर्म होता है कि 'अल्फा', 17 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement