महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने केरल में अपने प्यार फरमान खान से शादी कर सबको सकते में डाल दिया है. मोनालिसा ने पुलिस प्रोटेक्शन लेते हुए केरल में सिविल मैरिज की और फिर मंदिर में शादी की. उनके इस कदम से ना सिर्फ परिवार आहत है बल्कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लाने वाले और उनकी जिंदगी बदलने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी शॉक में हैं.
सनोज के सनसनीखेज दावे
सनोज ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट अपनी फीलिंग्स बयां की. पर साथ ही बेधड़क तरीके से मोनालिसा का सौदा किए जाने के आरोप लगा डाले. सनोज ने दावा किया कि एक्ट्रेस लव जिहाद का शिकार हुई हैं. परिवार के खिलाफ जाकर शादी का कदम उन्होंने प्यार में नहीं बल्कि बहकावे में उठाया है. ये सब एक साजिश है.
सनोज ने लिखा- ये बगावत नहीं लव जिहाद है और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन. मोनालिसा आज फिर चर्चा में है और मैं मानसिक अवसाद में क्योंकि एक गरीब जंगलों में रहने वाली लड़की, जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद भाग कर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी. मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी और उसका प्रकृति जैसा रूप, मैने उसको प्रशिक्षण देकर फिल्म में अभिनेत्री बनाने की घोषणा की. देश दुनिया ने स्वागत किया. लेकिन ये बात हमारे विरोधियों में शामिल वसीम रिजवी और उसका मूत्रपान कर मीडिया में आने के जिज्ञासुओं को पसंद नहीं आई. और मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया. उद्देश्य यही था कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी के महाआयोजन महाकुंभ को असफल करना.
'मैने जेल में रहकर फिल्म की कहानी को लिखा और जो कह रहे थे कि सनोज कभी फिल्म नहीं बनाएगा फिल्म पूरी कर उनके मुंह पर मैने इतनी विष्ठा वृत्ति की कि अब उनको कोई आरोप नहीं समझ आया कि उनको अब क्या करना चाहिए. सब एक दूसरे का बंद दरवाजा झांकते रहे.'
सनोज की नजरों से उतरीं मोनालिसा
सनोज आगे लिखते हैं- उनके पास एक ही विकल्प था- मोनालिसा, जिसको मैं मां गंगा का अवतार मानता था. मोनालिसा की जिंदगी इतनी आसान नहीं है. जैसा आप सब देखते है उसकी मां, बड़ी मां, छोटी मां, पापा, बड़े पापा, छोटे पापा सब दिखावे के और उसके लिए एक मजबूरी थे. उसकी जिंदगी उसकी असली मां पर टिकी थी. जिसको उसके बाप ने भगाकर दूसरी शादी कर ली थी. क्योंकि बंजारों के कानून और अनुशासन अलग होते हैं. तो मोनालिसा को उसकी नई मां जो बताई गई उसको स्वीकार करना पड़ा. लेकिन वो जब बड़ी सेलिब्रिटी बन गई और जब कहीं उसको उसकी असली मां भिखारियों की तरह माला बेचती दिखाई देती, तो वो रोती थी.
'कई बार उसने मुझसे ये दर्द बयां किया और बगावत की इच्छा भी जताई कि अगर कभी मौका मिलेगा तो सबको लात मारकर अपनी मां के पास जाऊंगी. मैने हमेशा उसको समझाया लेकिन बहुत व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप उचित नहीं था. क्योंकि इस्लामिक ताकतों ने मुझे बलात्कारी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी.'
मोनालिसा का हुआ सौदा?
सनोज ने आगे दावा करते हुए कहा कि- मोनालिसा का आज का उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा लेकिन असल में ये लव जिहाद है, जिसका शिकार वो हो चुकी है. जिसमें वो तोतला शिक्षक भी शामिल है, जो मेरे द्वारा वेतन दिए जाने के बाद मोनालिसा का मैनेजर और दलाल बन चुका था. आज वो बेरोजगार हो गया. उसको मैने मोनालिसा को शिक्षित करने के लिए चुना था, लेकिन बाद में वो दलाल बनकर उसका सौदा दक्षिण भारत में करने लगा था और बंजारा समुदाय से मेरी दूरी बना दी जिसका परिणाम आज सामने है. उसने बंजारों और मोनालिसा को इतना समझाया था कि अगर कहीं कोई बात आए कि यहां तक लाने में आपको किसने मदद की.
सनोज के इन दावों में कितनी सच्चाई है ये तो वो ही बता सकते हैं, लेकिन मोनालिसा की बगावती शादी से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है. परिवार की तरह वो इस रिश्ते के खिलाफ थे. सनोज वही डायरेक्टर हैं जिन्होंने मोनालिसा को द डायरी ऑफ मणिपुर से ब्रेक दिया था. वहीं लाइफस्टाइल, पढ़ाई लिखाई और एक्टिंग के मामले में उन्हें पूरी तरह से ट्रेन किया था.