scorecardresearch
 

तमन्ना से ब्रेकअप के बाद टूट गए थे विजय वर्मा, शोबिज से बनाई महीनों की दूरी, बोले- गाली पड़ रही है

तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा ने 14 महीने तक लाइमलाइट से दूरी बना ली. एक्टर ने बताया कि ट्रोलिंग और झूठी खबरों से परेशान होकर उन्होंने काम और परिवार पर फोकस किया.

Advertisement
X
विजय वर्मा ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram @itsvijayvarma)
विजय वर्मा ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram @itsvijayvarma)

बॉलीवुड के लवेबल कपल में गिने जाने वाले विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का पिछले साल ब्रेकअप हो गया था. दोनों करीब 2 साल तक रिलेशनशिप में थे. लेकिन इस ब्रेकअप का विजय पर काफी बुरा असर पड़ा. हाल ही में एक्टर ने बताया कि उन्होंने करीब 14 महीने तक खुद को लाइमलाइट से दूर रखा, ताकि लोग फिर से उनके काम पर ध्यान दें, ना कि उनकी पर्सनल लाइफ पर.

ब्रेकअप के बाद सुने ताने

विजय ने कहा कि लोगों की ज्यादा दखलअंदाजी ने उन्हें काफी परेशान किया. बावजूद इसके कि उन्होंने कभी अपने रिलेशनशिप पर खुलकर कोई बात नहीं की. ना डेटिंग ना ब्रेकअप पर, फिर भी लोगों ने अपने आप से खूब मिर्च-मसाला लगाया.

न्यूज 18 से विजय कहते हैं- पहले अगर कोई किसी के बारे में पब्लिक में बुरा बोलता था, तो उसे गलत माना जाता था. लेकिन अब सब उल्टा हो गया है. जो गाली दे रहा है, उसे कोई कुछ नहीं कहता. बल्कि जिसको गाली पड़ रही है, उसी के खिलाफ और लोग बोलने लगते हैं.

विजय बताते हैं कि पिछले एक साल में उनके बारे में बहुत सारी नेगेटिव बातें और झूठ लिखे गए. वो बोले- दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है, मैं खुद को उसके साथ मैच नहीं कर पा रहा हूं. लोगों के बात करने और कमेंट करने का तरीका बहुत ज्यादा पर्सनल और सीधा हो गया है. कई बार चीजें बना-बनाकर लिखी जाती हैं, जो सच नहीं होतीं.

Advertisement

काम से ब्रेक लाया परिवार के करीब

हालांकि विजय ने माना कि ऐसे में ब्रेक लेने का एक फायदा ये भी हुआ कि वो अपने परिवार और करीबी लोगों के और करीब आ गए. विजय ने कहा- मुझे लगा कि मैं इस सब का हिस्सा नहीं बनना चाहता. इसलिए मैंने वही करना शुरू किया जो मुझे अच्छा लगता है. किरदार निभाना और कहानियां सुनाना. इसी बहाने मैं अपने परिवार के भी करीब आ पाया. मैंने हाल ही में बड़ा घर लिया है और कोशिश करता हूं कि परिवार वाले ज्यादा से ज्यादा मेरे पास आएं.

विजय बताते हैं कि इस समय उनकी मां, बहन और भांजियां उनके साथ हैं और वो उनके साथ खूब समय बिता रहे हैं. साथ ही अब उन्होंने अपने दोस्तों को भी वक्त देना शुरू किया है.

वो कहते हैं- पिछले कुछ सालों में मैं काम में इतना बिजी था कि दोस्तों के लिए समय ही नहीं निकाल पाता था. अब अगर मुझे पता होता है कि मैं फ्री हूं, तो तुरंत उनसे मिलने का प्लान बनाता हूं. अब मैं अपने रिश्तों को फिर से मजबूत करने पर ध्यान दे रहा हूं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय जल्द ही अपनी फिल्म मटका किंग में नजर आने वाले हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement