scorecardresearch
 

विद्या बालन के दिल के करीब है ये मशहूर कैरेक्टर, कई बार जाहिर की है दीवानगी

एक्ट्रेस को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. मगर अपना मुकाम बनाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. लंबा सब्र करना पड़ा. एक्ट्रेस के जन्मदिन पर बता रहे हैं उनके जुड़े कुछ अनसुने किस्से.

Advertisement
X
विद्या बालन
विद्या बालन

एक्ट्रेस विद्या बालन अपने अभिनय, और अभिनय के प्रति डेडिकेशन के चलते फिल्म इंडस्ट्री की महान एक्ट्रेस की लिस्ट में खड़ी हो गई हैं. दो दशक से भी कम समय में विद्या बालन ने अभिनय की दुनिया में शबाना आजमी, स्मिता पाटिल जैसी दिग्गज एक्ट्रेस की फहरिश्त में लाकर खड़ा कर दिया है. उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. मगर अपना मुकाम बनाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. लंबा सब्र करना पड़ा. एक्ट्रेस के जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं उनके करियर से जुड़े कुछ अनसुने किस्से. 

विद्या बालन का जन्म मुंबई में 1 जनवरी, 1979 को हुआ था. चेंबर में एक्ट्रेस की परवरिश हुई. विद्या बचपन से ही काफी टैलेंटेड थीं और मात्र 16 साल की उम्र में उन्हें एकता कपूर के सीरियल हम पांच में काम करने का मौका मिला. विद्या को फिल्मों में बनाना तो बड़ा मुकाम था मगर बावजूद इसके उनका ये सफर बहुत लंबा होने वाला था. उन्हें अभी फूलों की राहों तक पहुंचने से पहले कांटो पर चलना था. उन्हें अभी कई सारे रिजेक्शन्स झेलने थे. लोगों की आलोचना झेलनी थी. मगर कहीं ना कहीं विद्या को इस बात का विश्वास था कि उन्हें फिल्मों में अच्छा काम जरूर मिलेगा और उनका नाम होगा. 

उनके इस जुनून का ही नतीजा है कि आज एस्ट्रेस को उनके अभिनय की वजह से विश्वभर में सराहा जाता है. उन्हें साल 2005 में परिणिता फिल्म में काम मिला. इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई और उनके करियर की गाड़ी चल पड़ी. एक्ट्रेस ने इसके बाद लगे रहो मुन्ना भाई, गुरु, सलाम-ए-इश्क, हे बेबी, भूलभुलैया, पा, इश्किया, द डर्टी पिच्चर, कहानी, घनचक्कर, वन्स अपऑन अ टाइम इन मुंबई दोबारा, कहानी 2, बेगम जान, तुम्हारी सुलु, मिशन मंगल और सकुंतला देवी जैसी फिल्मों में काम किया है.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

शेरनी की शूटिंग कर रहीं विद्या

मगर एक कैरेक्टर ऐसा है जो विद्या बालन के दिल के बेहद करीब है और वे उसे निभाना चाहती हैं. वो कैरेक्टर है चार्ली चैपलिन का. विद्या बचपन से ही चार्ली चेपलिन की दिवानी रही हैं और उनके मन में इस कैरेक्टर को ऑन सक्रीन प्ले करने का बड़ा मन है. अब एक्ट्रेस की ये ख्वाहिश कब पूरी होती है ये तो वक्त ही बताएगा. वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या बालन इस समय फिल्म शेरनी की शूटिंग कर रही हैं.

और पढ़ें

Advertisement
Advertisement