scorecardresearch
 

विक्की कौशल ने खरीदी 2 करोड़ की रेंज रोवर कार, फोटो शेयर कर बोले- वेलकम होम

विक्की कौशल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में एक्टर ने फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी नई रेंज रोवर के सामने पोज करते दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement
X
विक्की कौशल
विक्की कौशल
स्टोरी हाइलाइट्स
  • विक्की ने खुद को गिफ्ट की रेंज रोवर
  • 2 करोड़ है नई गाड़ी की कीमत

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह लगातार अपने प्रशंसकों के लिए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. अब विक्की कौशल ने पोस्ट शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी है कि उन्होंने खुद को रविवार के दिन रेंज रोवर गिफ्ट की है. अब उनकी इस खबर को सुन सभी फैंस बेहद खुश हैं और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया साझा कर अपनी खुशी जता रहे हैं. 

विक्की ने खुद को गिफ्ट की रेंज रोवर 
विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी रेंज रोवर संग तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह नई रेंज रोवर कार के सामने खड़े दिख रहे हैं. फोटो में अभिनेता बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "एक अद्भुत अनुभव के लिए धन्यवाद, घर पर स्वागत है दोस्त." 

अभिनेता की पोस्ट को इंस्टाग्राम पर आए हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं, लेकिन पोस्ट को अब तक साढ़े 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. साथ ही कई बॉलीवुड कलाकार सोफी चौधरी, जयदीप अहलावत, सयानी, अमृता खानविलकर, मुकेश छाबड़ा, निमरत कौर, गजराज राव ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. इस गाड़ी की कीमत की बात करें तो यह 2.10 - 4.38 करोड़ की प्राइस रेंज में आती है. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Aamir Khan Kiran Rao Divorce: जब आमिर खान ने दी थी नसीहत, 'शादी को अपना वक्त जरूर दें'

इससे पहले विक्की ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह डेडलिफ्ट के साथ एक ‘नया पर्सनल रिकॉर्ड’ सेट करते हुए नजर आए. वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "कोविड के बाद धीमी रिकवरी के बाद, हम आखिरकार डेडलिफ्ट के साथ एक नया व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे....तो हां, हम आज सुबह पार्क में खुश लड़के थे.” इस पोस्ट में विक्की ने अपने पर्सनल ट्रेनर को भी टैग किया था. 

आउटफिट को लेकर ट्रोल हुईं रिया चक्रवर्ती, बोले- किसने फाड़ी यह जीन्स?

विक्की कौशल अपकमिंग प्रोजेक्ट 
वर्क फ्रंट की बात करें तो, विक्की मेघना गुलजार की आगामी बायोपिक सैम बहादुर में में सैम मानेकशॉ का रोल निभाएंगे. उनके पास शूजित सिरकार द्वारा निर्देशित सरदार उधम सिंह और आदित्य धर की फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वथामा भी है. 

 

Advertisement
Advertisement