scorecardresearch
 

पहली फिल्म से ही हिट हो गए थे 'चूचा', कॉमेडी रोल्स ने इंडस्ट्री में दिलाई पहचान

फुकरे 14 जून 2013 को रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज को 8 साल हो गए हैं. इस फिल्म में पुलकित सम्राट, अली फजल, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा जैसे सितारे भी थे. इस फिल्म में वरुण के कैरेक्टर का नाम 'चूचा' था. ये कैरेक्टर काफी फनी और मजेदार था.

Advertisement
X
वरुण शर्मा
वरुण शर्मा

एक्टर वरुण शर्मा को अपनी कॉमेडी के लिए जाना जाता है. उनकी पहली फिल्म फुकरे ने ही उन्हें अच्छा नेम-फेम दिला दिया था. इस फिल्म में उनके कैरेक्टर का नाम 'चूचा' था. ये कैरेक्टर काफी फनी और मजेदार था. इस कैरेक्टर के बाद से वरुण शर्मा को इसी नाम से जाना जाने लगा. इसके बाद से उन्हें लगभग हर फिल्म में कॉमेडी रोल ही मिले हैं. वरुण शर्मा की शानदार कॉमिक टाइमिंग और क्यूट सी स्माइल को फैंस पसंद करते हैं.

वरुण ने भी पहली फिल्म फुकरे को अपनी पहचान बना लिया है. यहां तक कि इंस्टाग्राम पर उन्होंने 'Fukravarun' नाम से अकाउंट बनाया है. आजतक को दिए इंटरव्यू में वरुण शर्मा ने कहा था-‘मैंने साल 2013 में फिल्म फुकरे की थी और उसके बाद मैं कई फिल्मों में काम कर चुका हूं लेकिन अभी भी मेरी मां मुझे प्यार से फुकरा और छिछोरा ही कहती हैं और उन्हें इस बात का गर्व है कि उनका बेटा फुकरा और छिछोरा है (हंसते हुए)'  

बता दें कि फुकरे 14 जून 2013 को रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज को 8 साल हो गए हैं. इस फिल्म में पुलकित सम्राट, अली फजल, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा जैसे सितारे भी थे.

मौत के बाद भी बढ़ रहे सुशांत सिंह राजपूत के फॉलोअर्स, 9 मिलियन से 13 मिलियन तक पहुंचे

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varun Sharma (@fukravarun)

एक नजर में वरुण शर्मा की करियर जर्नी
वरुण शर्मा के करियर पर नजर डाले तो फुकरे के बाद वो रब्बा में क्या करूं, वार्निंग, यारा दा कैचअप जैसी फिल्मों में नजर आए.  2015 में उन्होंने डॉली की डोली, किस किस को प्यार करूं और दिलवाले में काम किया. 2017 में वो सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म राबता में राधा के रोल में दिखे. फुकरे रिटर्न्स (2017) में भी उन्हें खूब प्यार दिया गया.

फिल्म फ्राई डे में वो राजीव छाबड़ा, अर्जुन पटियाला में वो ओनिडा सिंह, खानदानी शफाखाना में वो Bhooshit Bedi और छिछोरे में सेक्सा, रूही में Kattanni Qureshi के रोल में थे. उनका हर कैरेटक्टर कॉमेडी से भरपूर है. 

हार्ट ब्रेक टी-शर्ट में नजर आईं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली, देखें पोस्ट

हालांकि, एक तरफ जहां कॉमेडी रोल्स ने उन्हें पहचान दिलाई, उनका करियर बनाया. दूसरी तरफ वो टाइपकास्ट भी हो गए हैं. उन्हें अपने अबतक के करियर में कॉमेडी से हटकर अलग किसी रोल में मुश्किल से ही देखा गया है. 

 

Advertisement
Advertisement