scorecardresearch
 

सनी देओल के बेटे करण देओल ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रोमांटिक फोटो, बोले- तुम मेरी नेमत

करण देओल ने जून 2023 में द्रिशा आचार्य से शादी की थी. इस शादी में देओल परिवार, करीबी दोस्तों के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के बड़े सितारे भी शामिल हुए थे. अब उन्होंने अपनी नई पोस्ट मे पत्नी पर प्यार लुटाया है. करण देओल की रोमांटिक पोस्ट वायरल हो गई है.

Advertisement
X
करण देओल ने पत्नी को बताया अपनी ब्लेसिंग (Photo: Instagram/@imkarandeol)
करण देओल ने पत्नी को बताया अपनी ब्लेसिंग (Photo: Instagram/@imkarandeol)

सनी देओल के बेटे और एक्टर करण देओल ने बुधवार, 25 फरवरी को अपनी 'सबसे बड़ी नेमत' द्रिशा आचार्य के लिए एक इमोशनल बर्थडे पोस्ट शेयर की. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करण ने पत्नी द्रिशा संग एक रोमांटिक मोनोक्रोम तस्वीर डाली. ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है और यूजर्स से प्यार बटोर रही है.

करण देओल ने लुटाया प्यार

फोटो में करण देओल और द्रिशा आचार्य साथ खड़े पोज कर रहे हैं. दोनों के चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान है. दोनों के बैकग्राउंड में टिमटिमाती फेयरी लाइट्स हैं. करण सूट और क्रिस्प शर्ट में दमदार लग रहे हैं, जबकि द्रिशा एक एलिगेंट स्ट्रैपलेस आउटफिट में स्टनिंग दिख रही हैं. उन्होंने अपने कंधों पर शॉल लपेटी हुई है और उनके हाथ में क्लच है. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, माय लव. तुम मेरी खुशी हो, मेरी शांति हो और मेरी सबसे बड़ी नेमत हो.' इस पोस्ट पर करण के चाचा बॉबी देओल ने ढेर सारी हार्ट इमोजी कमेंट की है.

करण देओल ने जून 2023 में द्रिशा आचार्य से शादी की थी. इस शादी में देओल परिवार, करीबी दोस्तों के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के बड़े सितारे भी शामिल हुए थे. जूनियर देओल ने पहले अपनी ऑफिशियल वेडिंग फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसके साथ में उन्होंने रोमांटिक नोट भी लिखा. द्रिशा संग जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए करण ने लिखा था, 'तुम मेरा आज हो और मेरे सारे कल. हमारी जिंदगी में एक खूबसूरत यात्रा की शुरुआत. हम उन ढेर सारी बरकतों और शुभकामनाओं के लिए बेहद आभारी हैं जो हमारे चारों ओर हैं.'

Advertisement

करण देओल, बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे और दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र के पोते हैं. उनके फिल्मी करियर के बारे में बात करें तो करण ने 2019 में अपने पिता सनी देओल के डायरेक्टोरियल वेंचर 'पल पल दिल के पास' से अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया था. एक्टर की पत्नी द्रिशा आचार्य पेशे से फैशन डिजाइनर हैं. माना जाता है कि वह फिल्मकार बिमल रॉय की बेटी रिंकी भट्टाचार्य की पोती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement