scorecardresearch
 

सुनंदा शर्मा को छूना चाहता था छात्र, विवाद के बाद मांगी माफी, सिंगर बोलीं- मेरा दिल दुखा है

गाजियाबाद में स्टेज पर अचानक मंच पर छात्र के चढ़ आने की चौंकाने वाली घटना के बाद पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने अपना पहला बयान जारी किया है. उन्होंने उस छात्र के लिए माफी भी मांगी है.

Advertisement
X
सुनंदा शर्मा का पहला रिएक्शन (Photo: Instagram/sunanda_ss)
सुनंदा शर्मा का पहला रिएक्शन (Photo: Instagram/sunanda_ss)

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने हाल ही में अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने गाजियाबाद के RKGIT में एक स्टेज शो के दौरान हुई चौंकाने वाली घटना पर बात की है. इस पर रिएक्शन देते हुए सिंगर ने कॉलेज मैनेजमेंट से रिक्वेस्ट की कि वे उस छात्र को माफ कर दें. इसके अलावा उस मंच पर कूदने वाले छात्र ने भी सिंगर से माफी मांग ली है.

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि सुनंदा शर्मा एक फेस्टिवल के लिए कॉलेज गई थीं. उनके स्टेज शो के दौरान अचानक एक स्टूडेंट स्टेज पर कूद गया. जिससे सिंगर और दर्शक दोनों ही घबरा गए. स्टेज पर आने के बाद, सुनंदा अपनी सुरक्षा के लिए तुरंत स्टेज से हट गईं. दूसरी ओर, सिक्योरिटी टीम ने तुरंत उस स्टूडेंट को स्टेज से बाहर निकाल दिया. 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबित, युवक ने सिंगर के करीब जाकर उन्हें छूने की कोशिश की और फिर उनके पैरों पर गिर पड़ा. इस अचानक हुई हरकत और फिजिकल टच की कोशिश से सिंगर घबरा गईं थीं.

सुनंदा शर्मा का बयान
पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जाकर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के RKGIT कॉलेज में शो के दौरान एक छोटी-मोटी गड़बड़ हो गई थी. उन्होंने कहा कि हर कोई डर गया था. उस स्टूडेंट को स्टेज पर देखकर वह जोर से चिल्लाई थीं. सुनंदा ने माना कि वह इस तरह की स्थिति के लिए तैयार नहीं थीं.

Advertisement

सिंगर ने फैंस को बताया कि कॉलेज ने उस स्टूडेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. हालांकि, सुनंदा ने इंस्टीट्यूट के मैनेजमेंट से अपील की है कि वे उस स्टूडेंट को माफ कर दें. उन्हें लगता है कि शायद उस स्टूडेंट की नीयत खराब नहीं थी. उन्होंने अपने वीडियो मैसेज के जरिए सीधे उस स्टूडेंट से बात की और कहा कि उसे इस घटना से सबक सीखना चाहिए. उन्होंने उसे सलाह दी कि वह अपने प्यार का इजहार सही तरीके से करे.

उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने उन पर इतना प्यार बरसाया. सुनंदा शर्मा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'कई बार किसी के प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है.'


वहीं स्टेज पर चढ़ने वाले छात्र द्वारा भी वीडियो जारी कर सुनंदा शर्मा से माफी मांगी. उसका कहना है कि वह सुनंदा शर्मा का फैन हैं और इसलिए वह उनके पैर छूना चाहता था. वह घटना के लिए गलती मानते हुए माफी मांगता है.

सुनंदा शर्मा पंजाबी इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं. उन्होंने हिंदी में भी कुछ गाने गाए हैं. उनके कुछ मशहूर गाने हैं- बिल्ली अख, पटाके, जट्ट यमला, कोके, मोरनी, सैंडल, बन, दूजी वार प्यार, चंडीगढ़ का छोकरा.  सुनंदा को भारत की म्यूजिक इंडस्ट्री की 'न्यू बॉस लेडी' के तौर पर जाना जाता है. उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 के रेड कार्पेट पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement