बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त खलनायक बनकर 33 साल बाद फिर से लौट रहे हैं. एक्टर ने फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' की धमाकेदार अनाउंसमेंट कर दी है. मूवी का फर्स्ट लुक वीडियो सामने आ गया है. 'खलनायक रिटर्न्स' के अनाउंसमेंट इवेंट में संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को अपनी ताकत बताया. मान्यता की तारीफ करते हुए वो काफी इमोशनल भी होते दिखे.
पत्नी की तारीफ में क्या बोले संजय दत्त?
पत्नी मान्यता की तारीफ में संजय दत्त बोले- मैं अपनी पत्नी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. मान्यता दत्त हमेशा जिंदगी में मेरी ताकत बनकर रही हैं. जब भी मैं गिरता हूं तो एक हाथ है कॉलर पकड़कर मुझे उठाने के लिए. पत्नी की तारीफ करते हुए संजय दत्त इमोशनल होते नजर आए. संजू बाबा की ये सॉफ्ट साइड फैंस को काफी पसंद आ रही है. फैंस उन्हें परफेक्ट फैमिली मैन बता रहे हैं.
मान्यता ने भी संजय दत्त की जमकर तारीफ की. मान्यता बोलीं- मुझे लगता है कि वो एक बेहतरीन पिता है. वो जिंदगी को अब अलग नजरिए से देखते हैं. जिंदगी को लेकर भी उनका नजरिया बदला है. वो कई तरह से बदल गए हैं. वो शांत हो गए हैं. उनका एग्रेशन अब कम हो गया है.
पावर कपल हैं संजय-मान्यता
संजय दत्त और मान्यता के रिश्ते की बात करें तो दोनों ने साल 2008 में शादी रचाई थी. इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं इकरा और शहरान दत्त. शादी के सालों बाद भी संजय और मान्यता का रिश्ता काफी अटूट है. दोनों इंडस्ट्री के पावर कपल में शुमार किए जाते हैं.
फिल्म की बात करें तो खलनायक 33 साल पहले साल 1993 में आई थी. इस आइकॉनिक फिल्म को सुभाष घई ने बनाया था. फिल्म में संजय-माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे. इनके अलावा अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ भी खास अंदाज में नजर आए थे.