scorecardresearch
 

Ex वाइफ सीमा संग सोहेल खान का हुआ रीयूनियन, पार्टी में दिखे साथ, Video

सलमान खान के भाई सोहेल खान बीते दिन अपनी एक्स वाइफ सीमा सजदेह संग एक पार्टी में नजर आए. दोनों को काफी समय बाद पब्लिक में साथ देखकर फैंस बेहद खुश दिखे हैं. सोहेल-सीमा के रीयूनियर वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हैं.

Advertisement
X
एक साथ दिखे सोहेल-सीमा (Photo: Screengrab)
एक साथ दिखे सोहेल-सीमा (Photo: Screengrab)

सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई सोहेल ने साल 1998 में फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह से शादी रचाई थी. दोनों की तब लव-मैरेज हुई थी. लेकिर फिर सालों तक साथ रहने के बाद, दोनों के रास्ते अलग हो गए. सोहेल और सीमा ने साल 2022 में तलाक लिया. हालांकि वो एक साथ मिलकर अपने दोनों बच्चों- बेटे निर्वान और योहान की परवरिश करते हैं. 

फिर साथ दिखे सोहेल-सीमा

सोहेल और सीमा अक्सर वेकेशन पर भी अपने बच्चों के साथ दिखते हैं. ये फैसला उन्होंने अपने बच्चों की खातिर लिया है. तलाक के बाद जहां सोहेल अभी सिंगल हैं, वहीं सीमा इस समय विक्रम आहूजा को डेट कर रही हैं. लेकिन सोहेल और सीमा के रिश्ते खराब नहीं हुए हैं. बीते दिन 8 मई को वो एक पार्टी में साथ दिखे. 

सोहेल खान अपने भाई अरबाज संग बिजनेसवुमन-एक्टिविस्ट उषा ककाड़े के पोते के नाम करण की पार्टी में पहुंचे थे. वहां संजय कपूर अपनी पत्नी महीप संग पहुंचे थे. पार्टी में सीमा भी थीं, जो सोहेल के साथ नजर आईं. सभी ने पैप्स से मुलाकात की और एक साथ आकर ग्रुप फोटो भी लिया. 

इस दौरान सोहेल और सीमा साथ खड़े हुए. पार्टी के कई और वीडियोज भी मौजूद हैं, जहां सोहेल और सीमा साथ ही दिखाई दे रहे हैं. एक वीडियो में सोहेल सीमा से विदा लेते हुए उन्हें गले लगाते हैं. दोनों के इन मोमेंट्स को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खुश दिखे. एक यूजर ने उनके रीयूनियन पर लिखा है कि कुछ वादे कभी भुलाए नहीं जाते. वहीं कुछ ने उनकी जोड़ी को खूबसूरत बताया है. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)

क्यों टूटी थी 24 साल पुरानी शादी?

सोहेल और सीमा सजदेह की लव स्टोरी काफी फिल्मी है. उन्होंने 1998 में भागकर शादी की थी. सीमा का परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ था, इसलिए दोनों ने आधी रात को साथ भागने का फैसला किया. इस बीच उनके दो बच्चे हुए. लेकिन वक्त के साथ उनके रिश्ते में दरार पैदा होने लगी. एक इंटरव्यू में सीमा ने खुद बताया था कि सोहेल संग उनकी शादी एक समय के बाद काफी मुश्किलों का सामना कर रही थी. वो हर रोज के लड़ाई-झगड़े से तंग आ गए थे, इसलिए 24 साल बाद अलग हो गए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement