scorecardresearch
 

रवीना टंडन ने देखी आदित्य धर की 'धुरंधर', मगर यामी गौतम को क्यों बोला 'सॉरी'? बताई वजह

रवीना टंडन ने बताया कि उन्होंने जब फिल्म 'धुरंधर' देखी, तो वो हैरान रह गईं. उन्हें ये फिल्म भी बाकी लोगों की तरह काफी पसंद आई. लेकिन उन्होंने इसे देखने के बाद यामी गौतम को 'सॉरी' बोला. जानें रवीना ने ऐसा क्यों किया...

Advertisement
X
यामी को रवीना ने किया धुरंधर देखकर कॉल (Photo: Instagram @officialraveenatandon/yamigautam)
यामी को रवीना ने किया धुरंधर देखकर कॉल (Photo: Instagram @officialraveenatandon/yamigautam)

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने हर किसी को अपने इशारों पर नचा दिया है. क्योंकि बॉलीवुड का हर सेलेब फिल्म की सिर्फ तारीफ करता दिख रहा है. 90s की हसीना रवीना टंडन ने भी हाल ही में इस फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन शेयर किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें 'धुरंधर' के बारे में क्या चीज सबसे ज्यादा पसंद आई. 

क्यों रवीना ने यामी से कहा 'सॉरी'?

रवीना टंडन ने जूम संग बातचीत में 'धुरंधर' पर बात करके हुए खुलासा किया कि जब उन्होंने इस फिल्म को देखा, तो एक्ट्रेस ने सीधा यामी गौतम को फोन किया. उन्होंने फिल्म की तारीफ करने के बदले पहले सीधा उनसे माफी मांगी. रवीना ने इसका कारण बताते हुए कहा, 'मैंने धुरंधर फिल्म देखी, और मैंने यामी गौतम को फोन करके कहा कि सॉरी. मैं आपके पति की सबसे बड़ी फैन हूं. अब आपको मेरी अटेंशन अपने पति के साथ शेयर करनी पड़ेगी, क्योंकि मुझे लगता है वो बिल्कुल परफेक्ट हैं.'

'उन्होंने इंडस्ट्री में वो चीज पूरी तरह वापस ला दी जो पहले कहीं गायब हो गई थी. पुष्पा, केजीएफ, धुरंधर जैसी फिल्में देखकर दर्शकों को संतुष्टि मिली. उन्हें लगा कि हीरो सच में हीरो जैसा दिख रहा है. ये सब अपने देश की तरफ वापस आ रहा है. उन समस्याओं से निपटने से लेकर सबकुछ. हीरो अब असली हीरो बनकर निकल रहा है.'

Advertisement

रवीना ने आगे 'धुरंधर' के हीरो रणवीर सिंह से उनकी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया, जब वो अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म सेट पर गाना शूट कर रही थीं. जब उनसे कहा गया कि रणवीर हमेशा रवीना के फैन रहे, तो इसपर एक्ट्रेस बोलीं, 'वो सिर्फ 10 साल का था, जब वो मुझे एक सेक्सी गाना करते देखने आया था. वो मुझे घूरे जा रहा था. मैं हैरान थी कि एक इतने छोटे बच्चे को सेट पर क्यों आने दिया. क्यों उस बच्चे को बिगाड़ रहे हो, लेकिन तब मुझे पता नहीं था कि वो आगे चलकर रणवीर सिंह बनेगा.'

बात करें फिल्म 'धुरंधर' की, तो अब इसके दूसरे पार्ट के रिलीज होने की तैयारी चल रही है. फिल्म के पहले पार्ट ने तो बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था. अब दूसरा पार्ट कौनसा नया सैलाब लेकर आएगा, ये देखने वाली बात होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement