scorecardresearch
 

'आप अपनी पार्टी बनाएं', AAP से साइड लाइन होने पर राघव चड्ढा को मिला दिशा पाटनी की बहन का सपोर्ट

राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने अपने राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से हटा दिया. इसके बाद राघव ने सोशल मीडिया पर इस फैसले के खिलाफ वीडियो जारी की, जिसपर उन्हें लोगों का सपोर्ट मिला. अब दिशा पाटनी की बहन ने भी नेता के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी हैं.

Advertisement
X
राघव के लिए खड़ी हुईं दिशा की बहन (Photo: Instagram @raghavchadha88/khushboo_patani)
राघव के लिए खड़ी हुईं दिशा की बहन (Photo: Instagram @raghavchadha88/khushboo_patani)

पूरे देश में इस समय राज्यसभा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा छाए हुए हैं. राघव को उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है. ये खबर कई लोगों को हैरान कर गई है. राघव पिछले काफी वक्त से देश के नागरिकों के लिए संसद में मुद्दे उठा रहे थे. ऐसे में उन्हें वहां से हटाना सभी के लिए शॉकिंग था. 

आप में हुई इस फेरबदल के बाद राघव चड्ढा का भी रिएक्शन सामने आया. उन्होंने एक वीडियो जारी करके इस फैसले पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि क्या देश के लोगों को लिए आवाज उठाना गलत है? राघव ने ये भी कहा कि उनकी चुप्पी को उनकी हार ना समझा जाए. उनके इस जोश को कई लोगों ने सराहा, जिसमें दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भी हैं. 

राघव के वीडियो पर दिशा की बहन का कमेंट

खुशबू पाटनी इंडियन आर्मी में पूर्व मेजर रह चुकी हैं. वो कई बार देश में हुए बड़े मुद्दों पर अपनी राय दे चुकी हैं. अब खुशबू ने राघव के सपोर्ट में अपनी बात सामने रखी है. राजनेता की वीडियो पर कमेंट करते हुए, उन्होंने राघव को अपनी पार्टी बनाने का सुझाव दिया है. खुशबू ने लिखा, 'राघव जी, आप एक पढ़े-लिखे, सुलझे नेता हैं. हमारे देश को आप जैसे नेता की बहुत जरूरत है. मुझे यकीन है आने वाले वक्त में आप अपनी पार्टी बनाएं. हम सब आपके साथ जुड़ना चाहेंगे, क्योंकि आप देश के साथ चलना चाहते हैं. जय हिंद.'

Advertisement
राघव को मिला खुशबू का साथ

राघव चड्ढा राज्यसभा में कई मौकों पर देश में हो रहे ऐसे मुद्दों को उठाते दिखे हैं, जिसपर कई बार आम जनता की नजर नहीं पड़ती. उनकी बातों का असर भी देखने मिलता है. राघव ने एक बार एयरपोर्ट पर महंगे खाने-पीने की चीजों का मुद्दा उठाया था, जिसपर एक्शन भी लिया गया. राघव के इस कारनामे से उनकी पत्नी परिणीति भी बड़ी खुश हुई थीं. परिणीति चोपड़ा कई मौकों पर राघव की तारीफ करती दिखी हैं. नेता के वीडियोज पर एक्ट्रेस काफी प्यारे-प्यारे कमेंट्स करती दिखाई देती हैं. 

कुछ दिन पहले ही राघव ने संसद में पैटरनिटी लीव का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा था कि बच्चे के जन्म के बाद, मां और पिता दोनों की बराबर जिम्मेदार होती है कि वो अपने बच्चे को पाले. इसपर परिणीति ने काफी गर्व महसूस किया था. अब राघव राज्यसभा से कुछ दिन दूर रहने वाले हैं. देखना दिलचस्प रहेगा कि वो आगे क्या नया कदम उठाते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement