भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ अब अपनी जिंदगी का एक नया और खूबसूरत चैप्टर शुरू कर चुके हैं. 26 साल के इस स्टार बल्लेबाज ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है. खुद पृथ्वी ने सोशल मीडिया पर कई प्यारी तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस को ये खुशखबरी दी.
तस्वीरों में दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं. वो अपनी जिंदगी के इस खास पल को सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं. सगाई की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई. क्रिकेट फैंस से लेकर क्रिकेट जगत के कई लोगों ने इस कपल को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं.
अब इस बीच चर्चा हो उठी कि क्रिकेटर की होने वाली पत्नी आखिर हैं कौन? पृथ्वी ने सगाई की फोटो शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में लिख- मैदान पर छक्के लगाने से लेकर जिंदगी की लंबी पारी तक… वो मेरी परफेक्ट इनिंग्स है.
कौन हैं आकृति अग्रवाल?
2 मई 2003 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मीं आकृति अग्रवाल अपने परिवार के साथ यंग ऐज में ही मुंबई आ गई थीं. उन्होंने मुंबई के निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS) की पढ़ाई की है.
आकृति एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने अपने डिजिटल करियर की शुरुआत कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान डांस और लिप-सिंक वीडियो पोस्ट करके की थी. आज इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं, आकृति का एक यूट्यूब चैनल भी है, जहां वो व्लॉग और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं.
हीरोइन हैं पृथ्वी की मंगेतर
सोशल मीडिया स्टार बनने के बाद आकृति एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी कदम रख चुकी हैं. 30 जनवरी को उनकी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म त्रिमुखा रिलीज हुई थी. फिल्म में सनी लियोनी लीड रोल में थीं. इसे राजेश नायडू ने डायरेक्ट किया था.
पृथ्वी और आकृति को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है. दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए हैं और त्योहार भी साथ मनाते हैं. खासतौर पर गणेश चतुर्थी के दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.
हाल ही में पृथ्वी और आकृति को मुंबई में हुई एक स्टार-स्टडेड शादी में साथ देखा गया था. ये शादी थी अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की, जहां क्रिकेट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे शामिल हुए थे. उस दौरान भी दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींचा था.
अब सगाई के बाद फैंस को इंतजार है इस स्टार कपल की शादी का फिलहाल क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचाने वाले पृथ्वी शॉ अपनी नई लाइफ इनिंग्स को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.