scorecardresearch
 

'O Romeo' हफ्ते के बीच में भी दमदार, शाहिद की फिल्म ने फिर दिखाया सॉलिड होल्ड

‘ओ रोमियो’ ने वीकेंड के बाद असली टेस्ट पास कर लिया है. बिना किसी ऑफर के भी बुधवार को फिल्म का कलेक्शन मजबूत बना रहा और 6 दिन में इसने एक ठीकठाक टोटल खड़ा कर दिया है. इस हफ्ते की नई फिल्मों से 'ओ रोमियो' कोई खास खतरा नहीं दिख रहा इसलिए आगे इसे बड़ा जंप भी मिलेगा.

Advertisement
X
कामकाजी दिनों में भी दमदार है 'ओ रोमियो'! (Photo: YT/NadiadwalaGrandson)
कामकाजी दिनों में भी दमदार है 'ओ रोमियो'! (Photo: YT/NadiadwalaGrandson)

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' जिस दिन रिलीज हुई थी, उसी दिन से इसका फ्यूचर आशंकाओं के घेरे में है. ये डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की सबसे बड़ी फिल्म है और इसमें उन्होंने कुछ ऐसे एक्सपेरिमेंट किए हैं, जिनकी उम्मीद उनसे कम की जाती है. कुछ क्रिटिक्स को ये एक्सपेरिमेंट पसंद आए, कुछ को नहीं. रिव्यूज मिले-जुले रहे, मगर जनता का वर्ड ऑफ माउथ इनसे थोड़ा पॉजिटिव नजर आया. शाहिद और तृप्ति समेत पूरी कास्ट का काम, फिल्म का स्टाइलिश टोन और म्यूजिक पसंद आ रहा है. इसलिए जूझते-लड़ते 'ओ रोमियो' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड बनी हुई है.

'ओ रोमियो' ने पास किया ये मुश्किल टेस्ट
वीकेंड में इंडिया-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के कारण उम्मीद से स्लो नजर आई इस फिल्म के लिए मेकर्स ने सोमवार से ही स्पेशल ऑफर देना शुरू कर दिया. कुछ फैन्स ने इस बात का मजाक भी बनाया कि फिल्म का हाल अभी से खस्ता हो रहा है, इसलिए चौथे दिन से ही मेकर्स एक टिकट के साथ दूसरा फ्री देने लगे हैं. मगर खास ऑफर ने सोमवार को फिल्म का कलेक्शन दमदार बनाए रखा.

वीकेंड में 34 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करके आई 'ओ रोमियो' ने सोमवार को 5 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया. मंगलवार को 'ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे' ऑफर ने फायदा पहुंचाया. सस्ते टिकट रेट्स के दम पर कलेक्शन 6 करोड़ के बहुत करीब पहुंच गया. लेकिन बुधवार को फिल्म के टिकट्स पर कोई ऑफर नहीं था. इसलिए कई लोगों को उम्मीद थी कि बुधवार को 'ओ रोमियो' का कलेक्शन तेजी से गिरेगा. लेकिन फिल्म ने एक बार फिर सरप्राइज किया है.

Advertisement

मेकर्स का आंकड़ा बताता है कि बुधवार यानी छठे दिन शाहिद की फिल्म ने ऑलमोस्ट 4 करोड़ का कलेक्शन किया. अब 6 दिन में 'ओ रोमियो' का नेट कलेक्शन 49 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है.

दमदार टोटल कलेक्शन की तरफ बढ़ रही 'ओ रोमियो'
शुक्रवार को दो नई फिल्में 'अस्सी' और 'दो दीवाने शहर में' थिएटर्स में पहुंचेंगी. मगर अभी इनका माहौल ऐसा दमदार नहीं नजर आ रहा कि ये 'ओ रोमियो' को डिस्टर्ब कर पाएं. यानी इस वीकेंड में जंप के साथ शाहिद की फिल्म 70 करोड़ तक पहुंच सकती है. मेकर्स पहले ही फिल्म के राइट्स बेचकर अच्छी-खासी रिकवरी कर चुके होंगे. बॉक्स ऑफिस पर 'ओ रोमियो' 85 करोड़ के आसपास लाइफटाइम कलेक्शन तक पहुंच सकती है. ऐसे में मेकर्स के लिए ये फिल्म फायदेमंद साबित होगी. अब देखना है कि बुधवार का होल्ड आने वाले दिनों में 'ओ रोमियो' को कैसे फायदा पहुंचाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement