scorecardresearch
 

अल्लू अर्जुन के भाई की शादी की रस्में शुरू, रश्मिका-विजय की जोड़ी छाई, फोटोज वायरल

न्यूलीवेड्स विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की अल्लू अर्जुन के साथ अल्लू सिरीश की ‘पेली कोडुकु’ सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं. इस दौरान राम चरण-उपासना कोनिडेला भी मौजूद थे.

Advertisement
X
अल्लू अर्जुन के भाई की शादी (Photo: Instagram/allusirish)
अल्लू अर्जुन के भाई की शादी (Photo: Instagram/allusirish)

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अल्लू परिवार में इन दिनों शहनाइयां गूंज रही हैं. अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश की शादी का जश्न ऑफिशियल तौर पर शुरू हो चुका है. हैदराबाद स्थित उनके पारिवारिक आवास पर बेहद ही खास और पारंपरिक 'पेली कोडुकु' सेरेमनी का आयोजन किया गया.

'पेली कोडुकु' सेरेमनी रस्म तेलुगु शादियों का एक अभिन्न हिस्सा है, जिसमें दूल्हे को वैवाहिक जीवन में एंट्री के लिए तैयार किया जाता है. घर के बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद और पारंपरिक गीतों के बीच शुरू हुआ यह कार्यक्रम पूरी तरह से भारतीय संस्कृति के रंगों में रंगा नजर आया.

शादी का आगाज 'मंगला स्नानम' के साथ हुआ. इस रस्म में दूल्हे यानी अल्लू सिरीश को पवित्र स्नान कराया गया. इसके बाद उन्हें हल्दी और चंदन का लेप लगाया गया. दक्षिण भारतीय परंपराओं में हल्दी और चंदन का यह लेप न केवल शुद्धिकरण का प्रतीक माना जाता है, बल्कि यह दूल्हे को आने वाली नई जिंदगी के लिए आशीर्वाद और सकारात्मकता देने का एक तरीका भी है. रस्म के दौरान सिरीश के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही थी.


इस दौरान परिवार की महिलाओं और करीबी दोस्तों ने इस मौके पर सिरीश को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया. घर की बड़ी महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से दूल्हे की आरती उतारी और उन्हें उपहार भेंट किए. सोशल मीडिया पर इस सेरेमनी से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें इसकी झलक दिखाई दे रही है.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Sirish (@allusirish)

सितारों का लगा तांता
इस सेरेमनी में साउथ सिनेमा के बड़े नाम शामिल हुए. दिग्गज प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद के साथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने पूरे जोश के साथ रस्मों में हिस्सा लिया. वहीं, मेगास्टार राम चरण अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ सिरीश को बधाई देने पहुंचे.

इसके अलावा बालचंद्र की पत्नी वसुंधरा और परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हाल ही में शादी के बंधन में बंधे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना रहे, जिनकी मौजूदगी ने जश्न के माहौल को और भी यादगार बना दिया. अब सभी की निगाहें शादी की बाकी रस्मों पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में और भी भव्य तरीके से आयोजित की जाएंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement