scorecardresearch
 

50 कारीगर-960 घंटों में बना मनीष मल्होत्रा का आउटफिट, दिखी मुंबई की झलक, Met Gala लुक ने लूटी लाइमलाइट

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मेट गाला में अपने फैशन से ग्लोबल मंच पर डंका बजाया. उनके बंदगला आउटफिट को बनाने में दिल्ली और मुंबई के 50 कारीगरों ने 960 से ज्यादा घंटे मेहनत की.

Advertisement
X
मनीष मल्होत्रा का मेट गाला लुक (Photo: AFP)
मनीष मल्होत्रा का मेट गाला लुक (Photo: AFP)

मशहूर इंडियन फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मेट गाला में दूसरी बार अपनी अपीयरेंस दी. यकीन मानिए इस बार भी मनीष ने अपने विजन से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. आर्ट और फैशन का उन्होंने ऐसा शानदार फ्यूजन किया है कि हर कोई रेड कारपेट पर उनके लुक को देखता ही रह गया. मनीष मल्होत्रा ने ग्लोबल मंच पर साबित किया कि फैशन इंडस्ट्री में क्रिएटिविटी को लेकर वो किसी से कम नहीं हैं.

मनीष का आइकॉनिक लुक
मनीष ने इंडियन स्टाइल बंदगला कैरी किया जिसकी ड्रामैटिक कैप ने वाहवाही लूटी. कैप पर इसे बनाने वाले कारीगरों के नाम और सिग्नेचर बुने हुए थे. कैप में मुंबई शहर को रिप्रेजेंट किया गया. वो शहर जिसने मनीष मल्होत्रा को सिनमा से कोट्यूर तक पहुंचाया. उनकी कैप पर ताज महल पैलेस होटल, गेटवे ऑफ इंडिया और छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, ट्रेन, टैक्सी और मायानगरी की रोजाना दिनचर्या जैसे सीन्स बने हुए हैं. मनीष मल्होत्रा ने मुंबई को खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए बताया कि गारमेंट बनाने में 960 से ज्यादा घंटे लगे. इसे बनाने में दिल्ली और मुंबई के 50 कारीगरों की मेहनत लगी है. व्हाइट और आइवरी आर्किटेक्चरल कैप के चारों तरफ डोरी वर्क, जरदोजी, चिकनकारी की कारीगरी हुई है. इसे बनाने वाले हर कारीगर का नाम और सिग्नेचर लाइनिंग और केप पर कढ़ाई से बनाए गए. सबसे खास ये है कि इस कैप की एंब्रॉयडरी पर कारीगर बना हुए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement

उनके मिनिएचर फिगर्स बने हैं. इस आउटफिट के जरिए मनीष मल्होत्रा ने ना सिर्फ क्राफ्ट को रिफर किया है बल्कि इसे बनाने वाले लेबर्स की मेहनत को भी दिखाया है. मनीष का कहना है ये आउटफिट उनके लिए पर्सनल है. ये उनकी मुंबई में सिनेमा से कोट्यूर की जर्नी और उन कारीगरों की मेहनत को दिखाता है जिन्होंने उनकी जर्नी को मायानगरी में सक्सेसफुल बनाया है. नेटिजन्स ने मनीष मल्होत्रा के लुक की तारीफ की है. उन्हें यूजर्स ने फैशन का किंग कहा है. आपको कैसा लगा मनीष मल्होत्रा का ये लुक?
 

Advertisement
Advertisement