scorecardresearch
 

'बॉलीवुड पर लगाम लगानी पड़ेगी', नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर' पर भड़कीं कंगना, कहा- सारी हदें पार

नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ट्रोलिंग के बाद इसके हिंदी वर्जन को यूट्यूब से भले ही हटा लिया गया है. लेकिन लोगों को गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है. कंगना रनौत ने भी इस गाने की आलोचना की है.

Advertisement
X
कंगना रनौत ने उठाए सवाल (Photo: Instagram @kanganaranaut)
कंगना रनौत ने उठाए सवाल (Photo: Instagram @kanganaranaut)

इंटरनेट पर इन दिनों एक गाने ने बवाल मचा रखा है. कन्नड़ मूवी 'केडी: द डेविल' का सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी सरके' विवादों में घिरा हुआ है. नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया ये गाना अपनी अश्लीलता और वल्गैरिटी के लिए ट्रोल हो रहा है. विरोध के बाद इसका हिंदी वर्जन सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है. जल्द इसका नया वर्जन आएगा. लेकिन गाने को लेकर विवाद थमता नहीं दिख रहा है. एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने नोरा फतेही के गाने की आलोचना की है.

कंगना का वार
उन्होंने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया. वो कहती हैं- अश्लीलता और एक चीप PR टैक्टिक, अटेंशन पाने के लिए बॉलीवुड ने हर हद पार कर दी है. सारा देश उनको धिक्कार रहा है. उनको फटकार रहा है. लेकिन मुझे नहीं लगता उनको कोई भी शरम है. क्योंकि इस तरह के गाने हम बचपन से सुनते आ रहे हैं. ये कोई बड़ी बात अभी नहीं हुई है. लेकिन बीच-बीच में उनपर प्रतिबंध लगा है और अब मुझे लगता है उनके लिए और ज्यादा सख्ती होनी चाहिए.

''इस तरह की अश्लीलता के प्रदर्शन से सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रभाव पड़ता है. फैमिली के साथ बैठकर टीवी देखना मुश्किल हो गया है. मुझे लगता है बॉलीवुड पर कुछ अच्छी लगाम लगानी पड़ेगी.''

गीतकार ने मांगी माफी
सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी' को गीतकार रकीब आलम ने लिखा है. उन्हें भी यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं. इंटरनेट पर हो रही अपनी आलोचना पर रकीब ने मंगलवार को रिएक्ट किया था. इस गाने से जुड़ने को लेकर उन्होंने माफी भी मांगी. HT सिटी संग बातचीत में आलम ने बताया कि ये गाना उन्होंने नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने लिखा है.

Advertisement

वो कहते हैं- मैंने ये बोल नहीं लिखे हैं. डायरेक्टर प्रेम ने इन्हें कन्नड़ में लिखा था. जब मुझे ये लिखने को कहा गया, तो मैंने मना कर दिया था. मैंने उन्हें बताया था कि ऐसे गाने नहीं चलेंगे. सेंसर हो जाएंगे. उन्होंने मुझे कहा कि मैं सिर्फ कन्नड़ वर्जन का अनुवाद करके उन्हें दे दूं. 'चूसेगा', 'चाटेगा' जैसे शब्द ओरिजिनल वर्जन में ही मौजूद थे.

रकीब आलम ने बताया कि ये पूरा गाना शराब की बॉटल को लेकर है. 'सरके चुनर' गाने की वजह से उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो रही है. अब मेकर्स ने उन्हें क्लीन लिरिक्स के साथ नया वर्जन लिखने को कहा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement