scorecardresearch
 

जब शाहरुख खान-सनी लियोनी के नाम पर KRK ने फैलाई अफवाह, जमकर लगी क्लास

केआरके आज की तारीख में लगभग सभी स्टार बड़े लोगों से पंगा ले चुके हैं. हाल में ही रिलीज होने वाली राधे पर उन्होंने अपना कमेंट दिया, रिव्यू किया जिसके बाद खबर आई है कि कमाल आर खान के खिलाफ सलमान खान की ओर से मानहानि का केस किया है.

Advertisement
X
केआरके
केआरके

बॉलीवुड में फिल्म, गाने, सीन, सेंसर, कहानी, क्रेडिट को लेकर विवाद तो अक्सर होते रहते हैं. एक दूसरे पर आरोप भी लगते हैं, झगड़े भी होते हैं पार्टियों में अब लड़ाई ट्विटर पर भी होने लगी है. इन सभी विवादों में बॉलीवुड की कुछ हस्तियां आजकल रिव्यू से भी परेशान हैं. कमेंट भी करते रहते हैं. करीब सभी फिल्मों का रिव्यू करने वाले कमाल आर खान यानी केआरके आज की तारीख में लगभग सभी स्टार बड़े लोगों से पंगा ले चुके हैं.

हाल में ही रिलीज होने वाली राधे पर उन्होंने अपना कमेंट दिया, रिव्यू किया जिसके बाद खबर आई है कि कमाल आर खान के खिलाफ सलमान खान की ओर से मानहानि का केस किया है. 

पहली बार नहीं है, केआरके का कई बॉलीवुड हस्तियों से पंगा हो चुका है. हालांकि, उनके फिल्म रिव्यू को उनके फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर काफी पसंद करते हैं. 

केआरके-सोनाक्षी की भिड़ंत
केआरके ने ट्विटर पर एक बार बेस्ट बट सर्वे किया था जिस पर सोनाक्षी ने उनकी आलोचना की थी. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि अगर आपको लगता है कि केआरके महिलाओं का असम्मान करते हैं तो रीट्वीट करें. उनको उल्टा लटकाए जाने की जरूरत है और चार थप्पड़ मारना चाहिए. 

केआरके वर्सेज शाहरुख खान 
केआरके ने एक फेक ट्वीट पोस्ट करते हुए कहा कि शाहरुख खान कहते हैं कि अगर नरेंद्र मोदी पीएम बन जाएंगे तो वो देश छोड़ देंगे. उस वक्त नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बने थे. शाहरुख ने करारा जवाब दिया था- सभी मूर्खों को बताना चाहूंगा कि मैंने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है. 

Advertisement


आर्थिक तंगी से गुजर रहे तारक मेहता के नट्टू काका? एक्टर ने बताया सच

 

सनी लियोनी और केआरके के बीच विवाद
इसी तरह केआरके ने एक ट्वीट किया था- ये लो सनी लियोनी कह रही हैं कि रेप क्राइम नहीं है, ये सिर्फ सरप्राइज सेक्स है. इसके खिलाफ सनी लियोनी ने साइब क्राइम सेल में केआरके के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. 

केआरके और बिपाशा की भिड़ंत
एक बार केआरके ने बिपाश बसु के बॉडी पार्ट पर कमेंट किया था. इस पर जवाब देते हुए बिपाशा ने लिखा था- इस दुनिया में कई गंदे लोग हैं, हमें ऐसा लोगों को भाव नहीं देना चाहिए. 


दोस्तों के साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना की पार्टी, देखें इंसाइड फोटोज
 

केआरके और विक्रम भट्ट के बीच विवाद
एक बार ऐसे ही केआरके ने ट्वीट किया था- अब आपको पता है कि विक्रम भट्ट साहब ने जिस जिस को भी कहा कि मैं आपको सुपरस्टार बना दूंगा वो अमिशा पटेल हो, सुष्मिता सेन हो, वो जिनको भी कहते हैं वो बेचारी घर बैठ जाती है. तो जाहिर सी बात है मीरा चोपड़ा के साथ भी यही होना था. विक्रम भट्ट ने कोर्ट में केस कर दिया. इसके बाद केआरके ने ट्विटर पर माफी मांगी थी. 

Advertisement


 

Advertisement
Advertisement