scorecardresearch
 

‘ट्रंप और नेतन्याहू ने की हद पार’, खामेनेई की मौत के बाद जावेद अख्तर का तीखा वार

जावेद अख्तर ने अपने X हैंडल पर ईरान के खिलाफ हाल ही में US-इजराइल की कार्रवाई पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने कहा इस बार, ट्रंप और इजरायल ने कुछ ज्यादा ही कर दिया है.

Advertisement
X
इजरायल और ट्रंप पर जावेद अख्तर का हमला (Photo: ITG)
इजरायल और ट्रंप पर जावेद अख्तर का हमला (Photo: ITG)

अपने बेबाक अंदाज के लिए बॉलीवुड के फेमस गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वे अक्सर करंट मुद्दों पर अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते रहते हैं. रविवार को उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की हालिया सैन्य कार्रवाई पर अपना कड़ा रिएक्शन दिया है.

दरअसल ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में मारे जा चुके हैं. जिसके बाद पूरे विश्व में इस समय उथल-पुथल का माहौल है. इस मामले पर जावेद अख्तर ने ट्रंप और इजरायल पर हमला बोला है. 

जावेद अख्तर ने क्या कहा?
जावेद अख्तर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सीधे तौर पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है. 

अपने ट्वीट में जावेद अख्तर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि इस बार ट्रंप और इजराइल ने ज्यादा ही कर दिया है क्योंकि अगर उन्हें यह हिम्मत करने और इराक से ईरान जैसा करने दिया गया तो चीन दुनिया में अपनी पूरी क्रेडिबिलिटी खो देगा.' 

जावेद अख्तर के इस पोस्ट का अर्थ सीधे तौर पर 2003 में अमेरिका द्वारा इराक पर किए गए हमले और वहां शासन बदलने की ओर इशारा है. उनका कहना है कि अगर ईरान के साथ भी इराक जैसा व्यवहार किया गया, तो यह बहुत विनाशकारी होगा. इसके साथ ही ये भी उन्होंने ये भी कहा कि अगर अमेरिका और इजराइल मिलकर ईरान (जो चीन का करीबी माना जाता है) पर बड़ी कार्रवाई करते हैं और चीन मूकदर्शक बना रहता है, तो दुनिया की नजरों में चीन की साख (Credibility) गिर जाएगी.
 

Advertisement

जावेद अख्तर ने आगे कहा, 'नेतन्याहू और ट्रंप जैसे सभी गुंडों ने दूसरों को दीवार पर धकेल दिया है और आखिर में दूसरों के पास निर्णायक तरीके से रिएक्ट करने के अलावा कोई चारा नहीं छोड़ा.'

यूजर को किया कमेंट
वहीं एक यूजर ने जावेद अख्तर की इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'चीन से बात करें सर, उन्हें तुरंत कुछ करने को कहें.' इस पर गीतकार ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा, 'आपको और मुझे उन्हें कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है. यह मेरा अंदाजा है. देखते हैं क्या होता है.'

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
गौरतलब है कि शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई शहरों पर हमले किए थे और रविवार तड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट ट्रुथ पर खामेनेई की मौत को लेकर दावा किया था. इसके बाद ईरान के सरकारी मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की थी. 

ट्रंप ने लिखा था, 'इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक खामेनेई अब मर चुके हैं.' वहीं इजरायल ने कहा कि कई वरिष्ठ अफसरों को मार दिया है, जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के प्रमुख भी शामिल हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement