scorecardresearch
 

लोकल स्टेज पर ठुमके लगाते दिखे गोविंदा, फैन्स बोले- वक्त बदल गया

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे लोकल स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं. वीडियो हैरान कर देना वाला है.

Advertisement
X
गर्दिश में गोविंदा के सितारे (Photo: Screengrab)
गर्दिश में गोविंदा के सितारे (Photo: Screengrab)

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं. वो लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं. गोविंदा स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन उन्हें चाहने वालों के दिलों में बसना आता है. गोविंदा आए दिन किसी ना किसी इवेंट में नजर आते रहते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टेज पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं. 

गोविंदा का वीडियो वायरल 
एक वक्त था जब गोविंदा स्टेज पर बड़े सितारों के साथ परफॉर्म करते थे. अब एक वक्त आ चुका है, जब वो लोकल स्टेज पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं. वीडियो में गोविंदा बॉलीवुड गाने पर लोकल आर्टिस्ट के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है. 

एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि गोविंदा के क्या दिन आ गए हैं. दूसरे ने लिखा कि यही हैं असली सुपर हीरो. कई लोगों ने लिखा कि गोविंदा एवरग्रीन एक्टर हैं. कुछ ने कहा कि गोविंदा का चार्म कभी खत्म नहीं होगा. एक फैन ने लिखा कि गोविंदा कमबैक होना चाहिए. कुछ लोगों ने गोविंदा को ट्रोल किया, तो कुछ ने उनका सपोर्ट किया. फैन्स का कहना है कि एक कलाकार के लिए कोई स्टेज छोटा या बड़ा नहीं होता है. 

Advertisement

क्यों नहीं हो रहा कमबैक? 
90 के दशक में गोविंदा की बैक टू बैक मूवी रिलीज होती थी. उनका स्टारडम लोगों के सिर चढ़कर बोलता था. पर धीरे-धीरे गोविंदा का चार्म खत्म हो गया. इसके बाद वो पर्दे से गायब हो गए. कई मेकर्स और एक्टर्स ने दावा किया कि गोविंदा के वहम ने उनका करियर ले डूबा. गोविंदा का सेट पर लेट आना और एटीट्यूड उनका करियर खा गया. 

पिछले काफी वक्त से उनके कमबैक का इंतजार हो रहा है. लेकिन वो पर्दे पर लौट नहीं पा रहे हैं. जमाना चाहें गोविंदा के लिए जो भी बोले, लेकिन एक्टर के चेहरे से कभी मुस्कान नहीं जाती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement