scorecardresearch
 

गंजेपन से इतने परेशान थे अक्षय खन्ना, सेट पर फेक देते थे सामान, बोलीं फराह खान

'धुरंधर' से लोगों के दिलों पर छाने वाले अक्षय खन्ना को लेकर फराह खान ने एक शॉकिंग बयान दिया है. अपने हालिया इंटरव्यू में वो कहती हैं कि अक्षय सेट पर बिल्कुल भी अच्छे इंसान नहीं थे. फराह कई बार उनके साथ काम करने से कतराती थीं.

Advertisement
X
अक्षय खन्ना को लेकर बोलीं फराह खान (Photo: IMDb/@farahkhankunder)
अक्षय खन्ना को लेकर बोलीं फराह खान (Photo: IMDb/@farahkhankunder)

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना अब बहुत कम ही पब्लिक में नजर आते हैं. उनसे जुड़ी बातें हमें अक्सर दूसरे लोगों से सुनने मिलती हैं. हाल ही में जब वो फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत बनकर सामने आए थे. तब कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने खुलासा किया था कि वो अक्षय को उनकी फिल्म के बारे में बता रही हैं, तो हर कोई शॉक हुआ था. अब फराह ने अक्षय खन्ना को लेकर एक बार फिर बात की. हालांकि इस बार उन्होंने कुछ हैरान करने वाली बातें कही हैं. 

क्यों अक्षय के साथ काम नहीं करना चाहती थीं फराह?

फराह खान यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में पहुंची थीं, जहां उनसे उनकी कल्ट फिल्म 'तीस मार खान' को लेकर सवाल किया गया. फराह ने बताया कि अक्षय खन्ना को आतिश कपूर के लिए कास्ट करने से पहले वो शरमन जोशी से मिली थीं. लेकिन उन्होंने इसे करने से इनकार किया, जिसके बाद वो रोल अक्षय खन्ना को गया. डायरेक्टर का कहना था कि अक्षय सबसे आखिरी इंसान थे, जिन्हें इसके लिए कास्ट करने का सोचा गया.

आगे फराह ने अक्षय के साथ अपने कोलैब पर कहा, '90 के दशक में मैंने अक्षय के साथ दो-तीन फिल्में की थीं, और उसके बाद मुझे ट्रॉमा हो गया था. क्योंकि वो उस समय बिल्कुल अलग इंसान थे. हां, वो इंट्रोवर्ट थे, लेकिन सेट पर अच्छे नहीं थे. जब भी मुझे पता चलता था कि किसी फिल्म में अक्षय खन्ना हैं, मैं कह देती थी कि मेरे पास डेट्स नहीं हैं. मुझे लगता है उस समय उन्होंने खुद कहा था कि उनके बाल झड़ रहे थे, वो हमेशा चिढ़े-चिढ़े रहते थे. चीजें फेंक देते थे और बोलते थे कि ये कैसा डायलॉग है? वो उस वक्त ऐसे ही इंसान थे.'

Advertisement

कैसे बदले अक्षय संग फराह के रिश्ते?

फराह ने बताया कि जब वो अपने कजिन फरहान अख्तर की पहली फिल्म दिल चाहता है के दौरान अक्षय से मिलीं, तब वो काफी बदल गए थे. डायरेक्टर ने कहा, 'उस समय तक वो पूरी तरह बदल चुके थे. उन्होंने अपने बालों से पूरी तरह मन बना लिया था. दिल चाहता है में वो बहुत चिल और रिलैक्स हो गए थे. उससे पहले अगर कोई सीन में पानी या बारिश आती थी, तो वो हमेशा कैप पहन लेते थे. जैसे ताल फिल्म में बारिश वाला गाना. लेकिन दिल चाहता है के बाद कुछ बदल गया. और वो बहुत कमाल के डांसर हैं. आप कोई कहे कहता रहे गाना देखो, तो वो आमिर और सैफ से भी बेहतर डांस कर रहे हैं.'

'आज के वक्त में हमारे बीच काफी अच्छा रिश्ता है. वो ऐसे इंसान नहीं जिनके साथ आप बैठकर चिल कर सकें. लेकिन हां जब मैंने उनकी धुरंधर देखी, तो उन्हें कॉल किया और उनके अलीबाघ वाले घर गई. मुझे उसमें जो सबसे अच्छी बात लगती है वो ये कि वो किसी बकवास या शो-ऑफ में नहीं पड़ते, वो असली काम पर फोकस करते हैं. उन्हें एक्टिंग करना बहुत पसंद है.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement