scorecardresearch
 

'धुरंधर 2' का वायरल गाना, जिसे सुनकर रो पड़े फैंस, रिलीज से एक दिन पहले हुआ था रिकॉर्ड

'धुरंधर 2' के गाने 'जाइए सजना' को काफी ज्यादा सुना जा रहा है. फिल्म के बेहद अहम मोड़ पर इस गाने को लाया गया था, जो बाद में कई लोगों को याद रह गया. अब इस गाने को किस तरह बनाया गया, उसकी कहानी सिंगर ने सुनाई है.

Advertisement
X
'धुरंधर 2' का फेमस गाना 'जाइए सजना' (Photo: Still from the film)
'धुरंधर 2' का फेमस गाना 'जाइए सजना' (Photo: Still from the film)

फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' अपने पहले पार्ट की तरह दमदार साबित हुई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो राज किया ही है, मगर साथ ही लोगों को दिलों पर भी राज कर रही है. 'धुरंधर 2' के गाने भी काफी पसंद किए जा रहे हैं. फिल्म के कंपोजर शाश्वत सचदेवा ने दूसरे पार्ट के लिए भी दमदार गाने बनाए हैं, जिसे लूप पर सुना जा रहा है. 

'धुरंधर 2' का सबसे पसंद किया जाने वाला गाना

'धुरंधर 2' के कई गाने मशहूर हैं, मगर उनमें से एक गाने 'जाइए सजना' की बड़ी तारीफ हो रही है. इसमें पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस और सतिंदर सरताज की जोड़ी ने अपनी आवाज से जो जादू बिखेरा है, वो कई लोगों की पसंद बन चुका है. सोशल मीडिया पर कई लोग इसपर रील्स बना रहे हैं. अब जैस्मिन ने इस गाने से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है. 

जैस्मिन सैंडलस का कहना है कि जाइए सजना गाना 'धुरंधर द रिवेंज' की रिलीज से ठीक एक दिन पहले बना था.ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत के दौरान सिंगर ने कहा, 'ये गाना जिस दिन म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया गया था, उसी दिन बनाया गया था. मैं सुबह 4 बजे शाश्वत सचदेवा के साथ स्टूडियो में थी. हम ये गाना लिख और रिकॉर्ड कर रहे थे, जबतक फिल्म का एल्बम रिलीज किया जा रहा था. जिस दिन हमने ये गाना स्टेज पर परफॉर्म किया था, उसी दिन हमने इसे रिकॉर्ड भी किया था.

Advertisement

क्यों 'धुरंधर 2' में खास जगह रखता है ये गाना?

'जाइए सजना' गाना फिल्म के बेहद अहम प्लॉट का हिस्सा था. जिन्होंने फिल्म देखी है, वो जानते होंगे कि जब हमजा अपने साथी आलम को मार देता है. तब ये गाना उसके जाने के बाद बजता है. हमजा चाय वाले की दुकान पर आलम के जाने का शोक मनाता है, तब जैस्मिन और सतिंदर अपनी आवाज से उस माहौल में पूरा समा बांध देते हैं. 

जैस्मिन आगे बताती हैं कि गाने का कुछ हिस्सा तीन महीने पहले ही लिख और रिकॉर्ड कर लिया गया था. मगर पूरा गाना एंड वक्त में तैयार हुआ, जब पूरा एल्बम बनकर तैयार हो चुका था. सिंगर ने इसे एक खूबसूरत गाना बताया, जो अकेलेपन और धोखे के बारे में है. उन्होंने कहा, 'हमें कभी उम्मीद नहीं थी कि ये गाना लोगों के दिल में इतना गहरा उतर जाएगा. ना हमारी टीम को और ना मुझे ये अंदाजा था कि ये गाना इतना पसंद किया जाएगा. अब तो दुनियाभर के सारे इंडियन्स इस गाने के बारे में बात कर रहे हैं.' 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement