scorecardresearch
 

धुरंधर में 1 सेकंड का रोल, भूत बंगला में बैकग्राउंड डांसर फिर भी खूब है चर्चा... कौन हैं नियति?

धुरंधर 2 में सिर्फ 1 सेकंड के रोल में दिखी एक्ट्रेस नियति पारीख अब लाइमलाइट में आ चुकी हैं. उन्होंने बताया कि फैंस अब उन्हें फिल्म भूत बंगला में देख पाएंगे. वो मूवी में बैक डांसर के तौर पर दिखेंगी.

Advertisement
X
धुरंधर 2 से एक्ट्रेस की चमकी किस्मत (Photo: Instagram @niyati_parikh01)
धुरंधर 2 से एक्ट्रेस की चमकी किस्मत (Photo: Instagram @niyati_parikh01)

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी है. इस फिल्म में दिखा हर छोटा-बड़ा किरदार स्टार बन गया है. आलम ये है कि 1 सेकंड के रोल में दिखी एक्ट्रेस नियति पारीख के भी चर्चे होने लगे. वो एयरहोस्टेस के रोल में दिखी थीं. इंटरनेट पर उनकी चंद सेकेंड की फुटेज वायरल हुई. धुरंधर की सफलता के बाद नियति को लोग पहचानने लगे हैं. अब वो भूत बंगला में दिखेंगी.

नियति की चमकी किस्मत
नियति ने इंस्टा पर नया वीडियो पोस्ट किया है. ये क्लिप भूत बंगला के एक गाने की है. नियति ने वीडियो शेयर कर लिखा- बैक डांसर. मेरी फिल्म भूत बंगला आ रही है. ये गाना अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के बीच फिल्माया गया है. उनके इस रोमांटिक गाने में नियति बतौर बैक डांसर झूम रही हैं. भूत बंगला का ये कौन सा गाना है, इसकी जानकारी अभी नियती ने नहीं दी है. नियति ने जो क्लिप पोस्ट की है उसमें वो इतनी भीड़ में पहचानी नहीं जा रही है. फैंस को उम्मीद है जल्द नियति अपनी क्लियर इमेज दिखाकर फैंस को ट्रीट देंगी.

धुरंधर में भी नियति का सीन इतनी तेजी से गुजरता है कि लोग उन्हें नोटिस नहीं कर पाते. फिर जब उन्होंने खुद अपनी कास्टिंग का खुलासा किया तो वो पहचानी गईं. वो धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स सीन में दिखी थीं. जहां घायल हमजा को जमील जमाली चार्टेड प्लेन के पास लाकर छोड़ता है. जैसे ही वो प्लेन के अंदर जाता है, एक सेकंड के फ्रेम में एक एयरहोस्टेस नजर आती है. वो एयरहोस्टेस और कोई नहीं बल्कि नियति हैं.

Advertisement

कौन हैं नियति?
नियति अपने स्ट्रगलिंग फेज में हैं. वो फिल्मों में छोटे रोल्स में दिखती हैं. उन्होंने कुछ ऐड्स भी किए हैं. लेकिन धुरंधर 2 ने उन्हें पहचान दिलाई. बीते दिनों जब फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, उसमें नियति भी शामिल हुई थीं. धुरंधर की वजह से उन्हें गूगल पर सर्च किया जा रहा है. इंस्टा पर उनके 12.1K फॉलोअर्स हो गए हैं. वो इंस्टा पर एक्टिव रहती हैं. अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement