15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से तूफान ला दिया है. छोटी सी उम्र में उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों को हैरान कर दिया है. आम आदमी हो या सेलिब्रिटी वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है. बॉबी देओल ने भी वैभव की बैटिंग की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि वो क्रिकेटर को काफी पसंद करते हैं.
बॉबी ने की वैभव की तारीफ
असल में बॉबी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म बंदर के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं. फिल्म प्रमोशन के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या आप IPL देख रहे हैं. न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हां, लेकिन अभी फिल्म की शूटिंग कर रहा था, तो मिस हो गया. उनसे पूछा गया कि वैभव सूर्यवंशी को देखा नहीं आपने. उन्होंने कैसा फरफॉर्म किया. 29 बॉल में करीब-करीब शतक हो गया था.
बॉबी कहते हैं कि वो फिनोमिना है. मतलब भगवान उस पर अपनी कृपा बनाए रखें. उसको नजर ना लगे. बॉबी ने कहा कि वैभव अद्भुत खिलाड़ी हैं और भगवान उन्हें बुरी नजर बचाए रखे.
15 साल की उम्र में बिहार के वैभव सूर्यवंशी जो कमाल दिखा रहे हैं. वो हर किसी के बस की बात नहीं है. कई लोग उनकी बैटिंग देखकर हैरान रह जाते हैं. छोटी सी उम्र में उन्होंने बड़े कारनामे कर डाले है. हालांकि, बेहतरीन वैभव की बेहतरीन परफॉर्मेंस के उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार को हुए आईपीएल के क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच हार गई. टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद वैभव इमोशनल हो गए और अपने आंसू नहीं रोक सके.
बॉबी की बात करें, तो उनकी फिल्म बंदर 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में समर मेहरा नामक एक बिगड़े हुए रॉकस्टार का रोल निभा रहे हैं. समर का करियर ढलान पर है. रेप के झूठे आरोपों में फंसने के बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है और उसे जेल जाना पड़ता है. फैन्स बॉबी की फिल्म देखने के लिए बेताब दिख रहे हैं. आपने एडवांस में टिकट बुक की या नहीं?