बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी एक्टिंग से लेकर अपने स्वाभाव तक सभी का दिल जीता है. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आयुष्मान ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी यूनिवर्सिटी के दिनों की एक पुरानी तस्वीर साझा की है. आयुष्मान एक अभिनेता के अलावा लेखक भी हैं और इस पोस्ट के लिए उन्होंने एक कविता भी तैयार की है. आयुष्मान खुराना ने यह तस्वीर अपने फैंस के लिए शेयर की है और साथ ही साल 2006 में अपने अच्छे दिनों के बारे में भी साझा किया.
आयुष्मान ने शेयर की कॉलेज टाइम की फोटो
आयुष्मान ने तस्वीर को शेयर करते हुए यह बताया कि कैसे वह यूनिवर्सिटी में सबसे प्रसिद्ध व्यक्ति थे, फिर भी वह काफी शर्मीले थे. तस्वीर में आयुष्मान को एक कैजुअल ब्राउन शर्ट और एक जोड़ी चश्मा पहने देखा जा सकता है.
इस तस्वीर के साथ 'अंधाधुन' एक्टर ने अपने विचार भी साझा किए हैं. आयुष्मान ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बात है पंजाब यूनिवर्सिटी के हट नंबर चौदह की...मुस्कान है बेफिक्र एव्रीडे रूटीन की...मास कॉम डिपार्टमेंट की पुरानी बिल्डिंग के पीछे...समोसा और चाय...यूनिवर्सिटी का सबसे मशहूर लड़का, फिर भी काफी शर्मीला #थ्रोबैक" इस थ्रोबैक तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. आयुष्मान के दोस्त मनीष पॉल ने हंसते हुए इमोजी के साथ "भाई हमें बात करने की ज़रूरत है" कमेंट किया, जबकि मुकेश छाबड़ा ने लिखा, "हाहा और मसाला नींबू पानी."
क्या अनीता हसनंदानी छोड़ेंगी एक्टिंग? पति रोहित रेड्डी ने खोला राज
आयुष्मान खुराना ने फादर्स डे में पिता के साथ बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा नोट लिखा, 'बचपन में पापा की लगाई पाबंदियों को तोड़ने में बहुत मजा आता था और अब बड़े हो कर खुद लगाई पाबंदियां तोड़ी नहीं जाती हैं.' यह हमें उनसे मिला था. अनुशासन, संगीत, कविता, फिल्म और कला के लिए प्यार. उन्होंने कानून की पढ़ाई की, लेकिन हमेशा ज्योतिष में रूचि रखते थे.'
टाइगर श्रॉफ के रिलेशनशिप पर जैकी श्रॉफ का कमेंट, नहीं लिया दिशा का नाम
आयुष्मान खुराना वर्कफ्रंट
पिछले साल, आयुष्मान खुराना ने अमिताभ बच्चन के साथ शूजीत सरकार की गुलाबो सीताबो में अभिनय किया था, जो एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. अभिनेता ने 2012 में शूजीत सरकार की विक्की डोनर के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और तब से बधाई हो, ड्रीम गर्ल, बाला, आर्टिकल 15, दम लगा के हईशा, बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों में दिखाई दिए. 2018 की फिल्म अंधाधुन में उनकी भूमिका के लिए, अभिनेता ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था. फिल्म डॉक्टर जी और अनेक एक्टर की आने वाली फिल्मों से एक है.