scorecardresearch
 

Athiya Shetty के नए फोटोशूट पर फिदा बॉयफ्रेंड केएल राहुल, प्यार के साथ लगाई आग

अथिया शेट्टी ने अपने नए फोटोशूट से तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्हें स्टाइल से बैठे देखा जा सकता है. अथिया ने एक आई वेयर ब्रांड का प्रमोशन किया और कुछ क्लोज अप शॉट्स दिए. उनके इस पोस्ट पर बॉयफ्रेंड केएल राहुल ने भी उनपर प्यार बरसाया. अथिया की पोस्ट वायरल हो गई है. राहुल के कमेंट को फैंस पसंद कर रहे हैं.

Advertisement
X
अथिया शेट्टी
अथिया शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल के रोमांस को खूब पसंद किया जाता है. दोनों अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं. अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल का चुके राहुल और अथिया अक्सर एक दूसरे के पोस्ट्स पर कमेंट करते हैं. अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला है.

अथिया ने शेयर कीं फोटोज

अथिया शेट्टी ने अपने नए फोटोशूट से तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्हें स्टाइल से बैठे देखा जा सकता है. अथिया ने एक आई वेयर ब्रांड का प्रमोशन किया और कुछ क्लोज अप शॉट्स दिए. इन फोटोज में अथिया शेट्टी ने अलग-अलग फ्रेम वाली स्टाइलिश चश्मे रहने हुए हैं. उनके इन फोटोज पर फैंस संग बॉलीवुड सेलेब्स फिदा हुए जा रहे हैं.

राहुल ने बरसाया प्यार

फोटोज में अथिया शेट्टी को व्हाइट कलर के फॉर्मल सूट में देखा जा सकता है. ट्रांसपेरेंट चश्मा पहने अथिया चेयर पर बैठी हैं. दूसरी फोटो में वह ब्राउन कलर का लेदर कोट पहने हैं और तीसरी में चेरी कलर के चश्मे और कोट में हैं. इन फोटोज पर सान्या मल्होत्रा, रिया कपूर, डीवा धवन, हार्दिक पांडे और आकांक्षा रंजन कपूर ने कमेंट किए हैं. इसके अलावा अथिया के बॉयफ्रेंड केएल राहुल ने भी उनपर प्यार बरसाया. राहुल ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपनी फीलिंग बयां की. 

Advertisement
अथिया शेट्टी की पोस्ट

राहुल संग अथिया शेट्टी की शादी के चर्चे भी लंबे समय से हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि साल 2023 में दोनों ब्याह रचाने वाले हैं. सितंबर में खबर आई थी कि टी-20 वर्ल्ड कप के कुछ महीनों बाद कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा. बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र का कहना था कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी जनवरी 2023 में होने वाली है.

बताया ये भी गया था कि कपल की शादी का वेन्यू चुन लिया गया है. राहुल और अथिया, सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर में शादी करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, वेडिंग ऑर्गनाइजर को ब्याह की तैयारी पर लगा भी दिया गया है. दोनों ने पहले 5 स्टार होटल में शादी का फैसला किया था, जिसे बाद में बदल दिया गया. शादी की डेट को केएल राहुल के टूर्नामेंट के हिसाब से तय किया जाएगा.

 

Advertisement
Advertisement