scorecardresearch
 

आशा भोसले संग क्या था श्रद्धा कपूर का नाता? आजी कहकर बुलाती थीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कई मौकों पर आशा भोसले और उनके परिवार संग देखी गई हैं. दोनों के बीच काफी गहरा रिश्ता भी है. आशा भोसले एक तरह से श्रद्धा की नानी हैं. कैसे? आइए, आपको बताते हैं.

Advertisement
X
आशा भोसले के साथ श्रद्धा कपूर (Photo: Social Media)
आशा भोसले के साथ श्रद्धा कपूर (Photo: Social Media)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज हर तरफ मातम पसर चुका है. संगीत का 'आशा' आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं हैं. 12 अप्रैल को उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. इस खबर की पुष्टि उनके छोटे बेटे आनंद भोसले ने की. सिंगर के चले जाने से देशभर में शोक का माहौल है. 

मंगेशकर परिवार के दो अनमोल चिराग, लता मंगेशकर और आशा भोसले ने इंडस्ट्री के कई सदाबहार गाने दिए जो आज भी याद रखे जाते हैं. दोनों बहने संगीत के मामले में एक-दूसरे को कांटे की टक्कर भी दिया करती थीं. आज आशा भोसले का यूं चले जाना, उनके परिवार के लिए एक दुखद समय बन चुका है. 

आशा भोसले से कैसे जुड़ी हैं श्रद्धा?

आशा भोसले के परिवार में बॉलीवुड स्टार एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी आती हैं. उनका मंगेशकर परिवार के साथ बेहद खास रिश्ता है. श्रद्धा कई मौकों पर आशा जी और लता मंगेशकर के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती थीं. एक्ट्रेस दोनों को 'आजी' कहकर पुकारती थीं. मगर श्रद्धा और मंगेशकर परिवार कैसे एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं? आइए, आपको बताते हैं. 

श्रद्धा कपूर के नाना पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे, लता मंगेशकर और आशा भोसले के कजिन भाई थे. पंढरीनाथ कोल्हापुरे भी अपनी बहनों की तरह गाने का शौक रखते थे. लोकगायिका में उन्होंने ट्रेनिंग भी ली. पंढरीनाथ कोल्हापुरे की तीन बेटियां हुईं, जो आगे चलकर बॉलीवुड में हीरोइन बनीं. शिवांगी, पद्मिनी और तेजस्विनी कोल्हापुरे ने कई फिल्मों में काम किया. आगे चलकर शिवांगी कोल्हापुरे ने शक्ति कपूर से शादी की, जिनसे उन्हें आज दो बच्चे एक बेटी श्रद्धा और बेटे सिद्धांत हुए. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

आशा भोसले के चले जाने से श्रद्धा का दिल भी टूट चुका है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करके अपनी आजी के जाने का दुख जताया. 

दुखी हैं श्रद्धा कपूर (Photo: Screengrab)

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को सांगली में हुआ था. 10 साल की उम्र से ही उन्होंने गाने की शुरुआत की. सिंगर की पहली शादी 16 की उम्र में हुई. उन्होंने करीब 80 साल तक इंडस्ट्री में काम किया और आज भी उनके गानों की धूम मची रहती है. उनका जाना हिंदी सिनेमा के एक अध्याय के अंत के समान हैं. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement