scorecardresearch
 

'मुझे दिख मत जाना कहीं समय रैना', भड़के एजाज खान, अम‍िताभ बच्चन पर मारा था जोक

हाल ही में 'समय रैना स्टिल अलाइव' के जरिए कॉमेडियन समय रैना ने वापसी की. इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन का नाम लेकर कई बातें बोली थीं. अब इस पर एजाज खान का गुस्सा फूटा है.

Advertisement
X
समय रैना पर भड़के एजाज खान (Photo: Instagram/@imajazkhan/@maisamayhoon)
समय रैना पर भड़के एजाज खान (Photo: Instagram/@imajazkhan/@maisamayhoon)

बॉलीवुड और बिग बॉस फेम एक्टर एजाज खान एक बार फिर अपने बेबाक और आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. इस बार उनके निशाने पर आए हैं मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना. दरअसल, समय रैना ने हाल ही में अपने एक शो के दौरान महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी की, जो एजाज खान को बिल्कुल पसंद नहीं आई.

एजाज ने एक वीडियो जारी कर समय रैना को न सिर्फ खरी-खोटी सुनाई है, बल्कि उन्हें बेहद तल्ख लहजे में धमकी भी दे डाली है. एजाज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जं

एजाज ने क्या कहा?
एजाज खान ने वीडियो की शुरुआत में समय रैना को 'बदतमीज' कहते हुए संबोधित किया. उन्होंने कहा कि समय जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, शायद वह अपने घर में अपने माता-पिता से भी ऐसे ही बात करते होंगे. एजाज ने अमिताभ बच्चन का बचाव करते हुए कहा कि बिग बी इस देश के महानायक हैं, जिन्होंने दशकों से लोगों का मनोरंजन किया है. उनके बारे में, उनकी पत्नी या बच्चों के बारे में कोई भी आकर कुछ भी बोल जाए, यह बर्दाश्त के बाहर है. एजाज ने साफ किया कि वह बच्चन साहब के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हें कोई कुछ कहेगा तो वो नहीं सुनेंगे.

Advertisement

समय रैना को दी धमकी?
वीडियो में एजाज खान का गुस्सा देखने को मिला. उन्होंने समय रैना को चेतावनी देते हुए कहा, 'समय रैना, तेरा समय खराब चालू हो गया है बेटा आज से. मेरे को किधर दिखना भी मत तू.'  उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हर बिल में हाथ नहीं डालना चाहिए, क्योंकि हर बिल में चूहा नहीं होता, कभी-कभी सांप भी निकल आता है जो काट लेता है.'

एजाज खान ने विशेष रूप से उस टिप्पणी पर आपत्ति जताई जिसमें समय रैना ने कथित तौर पर अभिषेक बच्चन के करियर को लेकर बात की थी. एजाज ने गुस्से में कहा, 'तू बोल रहा है कि अमिताभ बच्चन अपने बेटे को खड़ा नहीं कर पाए? बेटा, अमिताभ बच्चन का जो 'A' है न, उसमें तेरी पूरी जिंदगी का समय निकल जाएगा.' 

एजाज ने वीडियो के अंत में फिर से दोहराया कि अगर समय रैना उन्हें कहीं दिख गए, तो वह उनका 'कान चेक' करेंगे (थप्पड़ मारने का इशारा). एजाज का गुस्सैल और धमकी भरा रूप देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement