बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन मौजूदा समय में कुछ ऐसे कलाकारों में शामिल हैं जो इंडस्ट्री में लगभग हर किस्म के रोल कर चुके हैं. अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' को आज एक साल पूरे हो चुके हैं. उनकी ये फिल्म 2020 की सबसे बड़ी हिट थी. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ काजोल ने भी अहम किरदार निभाया था. वे फिल्म में अजय देवगन की पत्नी बनी थीं. अब एक साल पूरे होने की खुशी में अजय देवगन ने पोस्ट शेयर कर स्पेशल संदेश दिया है.
तानाजी के एक साल पूरे
अजय देवगन और काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर वीडियो शेयर किया है. उन्होंने लिखा "तानाजी-द अनसंग हीरो ने एडफिल्म्स की मदद की और मुझे पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत मिली. महामारी की वजह से 2020 थोड़ा ब्लर रहा. एक साल बाद, मैं इस बहादुर योद्धा को फिर सम्मान के लिए समय निकाल रहा हूं. यहां मेरे को-स्टार, निर्देशक और सारे कलाकार, और क्रू को शुक्रिया. जय भवानी, जय शिवाजी.
तानाजी फिल्म की बात करें तो अजय ने सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभाई, वहीं काजोल पत्नी सावित्री की भूमिका में दिखीं. इस फिल्म में सैफ अली खान नेगेटिव रोल में उदयभान राठौड़ और शरद केलकर शिवाजी की भूमिका निभाते नजर आए.
बता दें फिल्म तानाजी की कमाई, भारत और वर्ल्डवाइड में बेहतरीन रही. फिल्म ने कई रिकॉड तोड़े. दिलचस्प बात ये भी रही है कि तानाजी, अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म है. इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है.
फिल्म थैंक गॉड में अजय आएंगे नजर
वर्क फ्रंट पर अजय ने हाल ही में अपनी नई कॉमेडी फिल्म की अनाउंसमेंट की है. फिल्म का नाम है थैंक गॉड है. ये फिल्म 21 जनवरी से फ्लोर पर जाएगी. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं.