आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी का जश्न (Photo: Social Media) इंतजार खत्म हुआ! बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज (5 जुलाई) को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. 61 साल की उम्र में आमिर खान अपनी लेडी लव गौरी संग तीसरी शादी करके उन्हें हमेशा के लिए अपना हमसफर बनाने जा रहे हैं. आमिर और गौरी रजिस्टर मैरिज करके हमेशा के लिए पति-पत्नी बनने को तैयार हैं. दोनों की शादी का जश्न एक्टर के घर में ही होगा.
दुल्हन गौरी के ग्रैंड वेलकम के लिए आमिर का घर भी सज चुका है. तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं. अब हर कोई आमिर और गौरी को पति-पत्नी के रूप में देखने को बेकरार है.
आमिर खान की तीसरी शादी की गवाह कई बड़ी हस्तियां बन रही हैं. आमिर की शादी के जश्न में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे भी शामिल हुए हैं.
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में अंबानी परिवार भी शामिल हुआ है. आमिर के घर के बाहर अंबानी परिवार की गाड़ियां नजर आईं. अंबानी परिवार की मौजूदगी से बेशक दूल्हा-दुल्हन के जश्न में चार चांद लग गए हैं.
आमिर और गौरी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर करेंगे. इसके बाद वो घर पर ही एक प्राइवेट गेट-टुगेदर के जरिए शादी का जश्न मनाएंगे. जानकारी के मुताबिक, कपल ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट नहीं करेगा, बल्कि वो सादगी से परिवार संग इस खुशी को सेलिब्रेट करेंगे.
एक्ट्रेस सोमी अली ने आमिर खान और गौरी स्प्रैट को उनकी शादी को लेकर गुड विशेज दी हैं. सोमी ने आमिर और गौरी के लिए इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है. सोमी ने आमिर-गौरी के उम्र की परवाह किए बिना प्यार को अपनाने के फैसले की सराहना की है.
यहां देखें सोमी की पोस्ट
आमिर खान अपने घर में दुल्हनिया गौरी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं. शादी से पहले आमिर खान का घर 'दुल्हन' की तरह सज चुका है. बीते दिन से ही घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं.
यहां देखें वीडियो-
आमिर खान की गौरी संग यह तीसरी शादी है. आमिर की पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से हुई थी. शादी के बाद कपल ने दो बच्चों का वेलकम किया. बेटा जुनैद खान और बेटी आयरा खान. मगर अफसोस उनकी ये शादी लंबी चल नहीं पाई. 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया था. आमिर ने फिर किरण राव संग दूसरी शादी की. इस शादी से उनका एक बेटा है. मगर ये रिश्ता भी वक्त के साथ फीका पड़ गया और दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे.
आमिर खान की शादी में उनकी दोनों एक्स पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी शामिल हो सकती हैं. आमिर की दुल्हनिया गौरी एक्टर की एक्स पत्नियों संग अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. गौरी कई दफा रीना दत्ता और किरण राव संग नजर आ चुकी हैं.
आमिर और गौरी की शादी की रस्में दिन में ही शुरू हो जाएंगी. रजिस्टर मैरिज के बाद कपल परिवार और मेहमानों संग लंच करेगा. खाने का मेन्यू भी दूल्हा-दुल्हन आमिर और गौरी ने ही तैयार किया है. दोनों ने अपनी फेवरेट डिशेज को शामिल किया है.
जानकारी के मुताबिक, आमिर और गौरी स्प्रैट की शादी के जश्न में करीब 150 मेहमान शामिल होंगे. करीबी सूत्रों ने बताया- शादी में करीब 100 से 150 मेहमान शामिल होंगे. इसमें दोनों के परिवारवाले, करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ खास लोग मौजूद रहेंगे. आमिर और गौरी ने खुद मेहमानों की लिस्ट तैयार की है.
आमिर खान और गौरी की शादी के जश्न में दोनों के परिवारवाले, करीबी रिश्तेदार, दोस्त शामिल होंगे. आमिर के तीनों बच्चे भी जश्न का हिस्सा बनेंगे.
आमिर खान ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. उस समय आमिर ने बताया था कि गौरी और वो पिछले 25 सालों से एक दूसरे को जानते हैं. लेकिन फिर दोनों अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हो गए थे. करीब डेढ़-दो साल पहले वो फिर से एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में आए और उनकी बातें शुरू हो गईं. फिर धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोस्ती प्यार में बदल गई. गौरी, आमिर की जिंदगी में प्यार की बहार लेकर आईं और फिर दोनों ने शादी करके एक होने का फैसला लिया.
गौरी स्प्रैट का पहले पति से तलाक हो चुका है. मगर उनके एक्स हसबैंड को लेकर कोई जानकारी नहीं है. पहली शादी से गौरी का एक 6 साल का बेटा है, जो उन्हीं के साथ रहता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी की मां तमिलियन हैं और उनके पिता आइरिश हैं. गौरी के दादाजी एक स्वतंत्रता सेनानी थे. गौरी काफी पढ़ी-लिखी हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में एफडीए (FDA) की डिग्री ली है.