scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद भी नहीं रुके 68 साल के सनी देओल, जिम जाकर बहा रहे पसीना, Photos

Sunny Deol
  • 1/8

बॉलीवुड में अगर किसी एक्टर ने अपनी ताकत का दम दिखाकर ऑडियंस को दीवाना बनाया है, तो उसमें सनी देओल सबसे ऊपर आते हैं. 'घातक', 'गदर', 'बॉर्डर' जैसी फिल्मों में उनका जोशीला अवतार देखा गया.

Photo: Instagram @iamsunnydeol

Sunny Deol
  • 2/8

हाल ही में सनी की 'बॉर्डर 2' थिएटर्स में आई, जिसमें उन्होंने फिर अपना दम दिखाया. एक्टर का खौफनाक एक्शन मोड 68 साल की उम्र में भी एक इंच कम नहीं हुआ. 

Photo: Instagram @iamsunnydeol

Sunny Deol
  • 3/8

सनी की 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर भी खूब चली. फिल्म का कलेक्शन वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के पार गया. लेकिन लगता है कि एक्टर अपनी फिल्म के सक्सेस की बावजूद, आराम के मूड में बिल्कुल नहीं हैं.

Photo: Instagram @iamsunnydeol

Advertisement
Sunny Deol
  • 4/8

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं. एक्टर भारी भरकम डंबल उठा रहे हैं और जमकर वर्कआउट कर रहे हैं.

Photo: Instagram @iamsunnydeol

Sunny Deol
  • 5/8

सनी को चेस्ट प्रेस से लेकर बाइसेप वर्कआउट और कंधों की एक्सरसाइज करते हुए देखा गया. एक्टर ने अपनी पोस्ट में भी लिखा, 'कोई बहाना नहीं. स्वस्थ रहो, खुश रहो.'

Photo: Instagram @iamsunnydeol

Sunny Deol
  • 6/8

फैंस अपने फेवरेट स्टार को जिम में पसीना बहाता देख काफी इंप्रेस हुए. उनके अलावा बॉलीवुड के सितारों ने भी सनी के जज्बे की तारीफ की. 

Photo: Instagram @iamsunnydeol

Sunny Deol
  • 7/8

सोशल मीडिया पर यूजर्स सनी को 'बॉलीवुड का शेर' बता रहे हैं. वहीं कई लोग लिख रहे हैं कि इस उम्र में भी उनकी फिटनेस आज के एक्टर्स के मुकाबले कई गुना बेहतर है. 

Photo: Instagram @iamsunnydeol

Sunny Deol
  • 8/8

सनी देओल के लिए ये साल 2026 भी काफी शानदार साबित होने वाला है. उनकी चार फिल्में 'इक्का', 'गबरू', लाहौर '1947' और 'रामायणम्' रिलीज होनी है, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. 

Photo: Instagram @iamsunnydeol 

Advertisement
Advertisement