scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

मुंबई में रिहाना का जलवा, अदाओं से किया घायल, पैपराजी संग खिंचाई फोटो

रिहाना
  • 1/8

हॉलीवुड स्टार रिहाना इन दिनों मुंबई में हैं. यहां उन्होंने अपने मेकअप ब्रांड फेंटी ब्यूटी का स्टोर लॉन्च किया. इस इवेंट से ढेरों फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

रिहाना
  • 2/8

ग्लोबल पॉप आइकन रिहाना को फेंटी ब्यूटी के लॉन्च पर जबरदस्त लुक में देखा गया. उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना था. इवेंट में उनके साथ ईशा अंबानी पोज करती दिखीं. 

रिहाना
  • 3/8

ऑल ब्लैक आउटफिट में रिहाना कमाल लग रही थीं. 23 अप्रैल को सिंगर भारत आई थीं. तब सभी के मन में सवाल था कि आखिर रिहाना यहां क्या कर रही हैं. क्या वो कोई कॉन्सर्ट करेंगी. हालांकि अब साफ हो गया है कि उनका प्लान असल में बड़ा था.

Advertisement
रिहाना
  • 4/8

फेंटी ब्यूटी के स्टोर लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड की हसीनाएं और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की भीड़ भी देखने को मिली. जाह्नवी कपूर, मनीष मल्होत्रा, अंजलि आनंद, पश्मीना रोशन, पारुल गुलाटी संग अन्य स्टार्स यहां रंग जमाते दिखे.

रिहाना
  • 5/8

इवेंट में रिहाना ने सिर्फ अपनी अदाओं का जलवा ही नहीं बिखेरा. उन्होंने फैंस को उनके प्यार के लिए शुक्रिया भी कहा. साथ ही एक बार फिर पैपराजी की इच्छा पूरी करते हुए उनके साथ फोटो खिंचवाईं. ये सभी पल इंटरनेट पर छाए हुए हैं.

रिहाना
  • 6/8

इससे पहले रिहाना को एक और इवेंट में देखा गया था. यहां वो बटर येलो आउटफिट में नजर आई थीं. इस आउटफिट के साथ उन्होंने भारत के दो बड़े डिजाइनर्स मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची की डिजाइन की खूबसूरत इंडियन ज्वेलरी पहनी थी.

रिहाना
  • 7/8

रिहाना ने अपने एक हाथ में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया आइकॉनिक हाथफूल पहना था, जो उनके आउटफिट को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था. दूसरे हाथ में उन्होंने सब्यसाची का आइकॉनिक असम ब्रेसलेट पहना था. 18 कैरेट गोल्ड से बने इन कड़ों में टूर्मलाइन, नीलम, मूंगा, फिरोजा, पाइराइट, जैस्पर, मोती, और हीरे जड़े हुए थे.

रिहाना
  • 8/8

पिछली बार रिहाना, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए 2024 में भारत आई थीं. उन्होंने अंबानी परिवार के जश्न में परफॉर्म कर सभी का दिल खुश कर दिया था.

Photos: Yogen Shah

Advertisement
Advertisement