scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

39 साल पहले रामानंद सागर ने 'रामायण' में कैसे बनाया पुष्पक विमान? जुगाड़ से जटायु को उड़ाया

Ramayana Pushpak Vimana
  • 1/8

इंडियन सिनेमा की सबसे मचअवेटेड फिल्म रामायण का टीजर बीते दिन 2 अप्रैल को हनुमान जंयती के दिन रिलीज कर दिया गया. टीजर में फिल्ममेकिंग, वीएफएक्स और ग्राफिक्स के अलावा जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई, वो था पुष्पक विमान. हालांकि इसकी तुलना भी रामानंद सागर की रामायण के पुष्पक विमान से होने लगी. क्योंकि उस समय तो VFX की इतनी तकनीक थी ही नहीं.  (Photo:X/@malhotra_namit)
 

Ramayana Pushpak Vimana
  • 2/8

खैर, कहा जाता है कि रामानंद सागर ने जुगाड़ से इंडियन टीवी के इतिहास का सबसे सफल सीरियल  रामायण बनाया है. जिसकी तुलना तब तक होती रहेगी, जब तक रामायण पर फिल्में या नए शो बनते रहेंगे.  (Photo: SAGAR WORLD)

Ramayana Pushpak Vimana
  • 3/8

लेकिन सवाल ये है कि आज VFX या सीजीआई के दम पर सबकुछ आसान हो गया है. लेकिन 80 के दशक में रामानंद सागर ने पुष्पक विमान और जटायु को उड़ाया कैसे? जानिए
 

Advertisement
Ramayana Pushpak Vimana
  • 4/8

रामायण में लक्ष्मण का रोल प्ले करने वाले सुनील लहरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रामायण में दिखाया गया पुष्पक विमान कल्पना पर आधारित था. क्योंकि किसी ने पुष्पक विमान नहीं देखा था. इसलिए मौजूदा सबूतों के आधार पर इसे बनाया गया.  (Photo: SAGAR WORLD)
 

Ramayana Pushpak Vimana
  • 5/8

इसके लिए रावण के व्यक्तित्व के हिसाब से पुष्पक विमान का स्कैच बनवाया गया. उसके बाद एक खास मॉडल तैयार किया गया. जिसके बाद पुष्पक विमान तैयार हुआ. (Photo: SAGAR WORLD)
 

Ramayana Pushpak Vimana
  • 6/8

कैसे उड़ाया गया? पुष्पक विमान के सीन शूट करने लिए बैकग्राउंड में बड़ी स्क्रीन पर पहले से रिकॉर्ड की गई आसमान और बादलों के वीडियो चलाए गए. कलाकार विमान पर बैठते और पीछे स्क्रीन चलती. ऐसा लगता मानो विमान उड़ रहा है. (Photo: SAGAR WORLD)

Ramayana Pushpak Vimana
  • 7/8

वहीं जटायु को उड़ाने के लिए भी  रामानंद सागर ने जुगाड़ का इस्तेमाल किया. दरअसल जटायु का कॉस्ट्यूम बहुत भारी था तो सबसे पहले एक्टर के हाथ पंखों से बांधे गए. इसके बाद पैरों में रस्सियां बांधी और क्रेन की मदद से एक्टर को हवा में उठाया जाता. इस तरह जटायु हवा में उड़ता हुआ दिखाई दिया. (Photo: SAGAR WORLD)

Ramayana Pushpak Vimana
  • 8/8

Ramayana Pushpak Vimana
इसके अलावा समुद्र में राम सेतु निर्माण की शूटिंग चेन्नई में गई थी. जिसके लिए रामानंद सागर ने लड़की के टुकड़े का मिनिएचर बनवाया था. इसपर छोटे-छोटे पत्थरों के टुकड़े चिपकाए गए, जो बिल्कुल असली पत्थर जैसे दिखते थे. इसके अलावा कुछ एक्रेलिक पत्थर भी यूज किए गए थे. (Photo: SAGAR WORLD)

Advertisement
Advertisement