scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

पति की पहली शादी में गेस्ट थी हंसिका, ऐसे हुई दोस्ती, 4 साल बाद हो गया तलाक

हंसिका मोटवानी
  • 1/8

टेलीविजन-बॉलीवुड डीवा हंसिका मोटवानी की पर्सनल लाइफ को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. हंसिका शादी के चार साल बाद पति सोहेल खतूरिया से तलाक लेकर अलग हो गई हैं. सोहेल खतूरिया पेशे से बिजनेसमैन हैं. 2022 में हंसिका ने उनसे शादी करके घर बसाया था. 2025 में इनके तलाक की खबरें जोरों पर थीं, लेकिन एक्ट्रेस इस पर चुप्पी बनाए हुए थीं. 

हंसिका मोटवानी
  • 2/8

अब दोनों का तलाक ऑफिशियल हो चुका है. चार साल पहले जब हंसिका ने सोहेल से शादी का ऐलान किया था, तब उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. अमूनन सेलेब्स की शादी फैन्स के लिए खुशी लेकर आती है. पर हंसिका के केस में ऐसा नहीं था. फैन्स हंसिका की शादी को लेकर इसलिए भी खुश नहीं थे, क्योंकि उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपनी सहेली का घर तोड़ा है. सोहेल की पहली शादी रिंकी बजाज से हुई थी. 

हंसिका मोटवानी
  • 3/8

रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रिंकी और हंसिका अच्छे दोस्त हुआ करते थे. रिंकी के जरिए हंसिका, सोहेल के करीब आईं और इनका प्यार परवान चढ़ता गया. इसके बाद बात शादी तक पहुंच गई. हालांकि, हंसिका ने उन पर लगे आरोपों को गलत बताया था. 

Advertisement
हंसिका मोटवानी
  • 4/8

अपने शो के एक एपिसोड में उन्होंने कहा था कि अगर वो किसी शख्स को पहले से जानती हैं, तो इसका ये मतलब नहीं है कि उसके अतीत से भी उनका लेना-देना है. हंसिका ने साफ किया था कि सोहेल और रिंकी के तलाक से उनका लेना-देना नहीं था. 

हंसिका मोटवानी
  • 5/8

वहीं सोहेल ने कहा कि क्योंकि हंसिका उनकी पहली शादी में गेस्ट बनकर पहुंचीं थीं. इसलिए लोगों को लगा कि उनके तलाक की वजह वो हैं. पर हंसिका की वजह से उनकी शादी नहीं टूटी है. 
 

हंसिका मोटवानी
  • 6/8

हंसिका के भाई और सोहेल अच्छे दोस्त हुआ करते थे. भाई की वजह से हंसिका और सोहेल पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे. थोड़े समय बाद दोनों बिजनेस पार्टनर के तौर पर साथ काम करने लगे. 

हंसिका मोटवानी
  • 7/8

साथ काम करते-करते ये एक-दूसरे के करीब आए और इन्हें प्यार हो गया. शो पर हंसिका ने सोहले को अपना बेस्टफ्रेंड भी बताया था. सोहेल ने पेरिस में एफिल टॉवर के सामने हंसिका को शादी के लिए प्रपोज किया था. शादी के बाद कपल ने अपना खुद का घर भी लिया था. दोनों खुशी-खुशी लाइफ जी रहे थे, लेकिन जल्द ही इनके रिश्ते में खटास आने लगी. 

हंसिका मोटवानी
  • 8/8

कहा गया कि हंसिका सोहेल के घरवालों के साथ नहीं रहना चाहती थीं. इस वजह से उन्होंने अलग रहने का फैसला किया, लेकिन अलग रहने के बाद भी इनके झगड़े बंद नहीं हुए और अंत में इन्होंने तलाक लेकर रिश्ता खत्म करना बेहतर समझा. 


PHOTO: Instagram @ihansika

Advertisement
Advertisement