scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

आवाज में इतना दर्द, फैन्स रो पड़े सुनकर, नुसरत साहब का फैन है ये धुरंधर सिंगर

Dhurandhar 2
  • 1/8

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' सिर्फ अपनी कहानी और एक्शन को लेकर फेमस नहीं है. इसके गाने भी फिल्म जितने मजेदार हैं. म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेवा ने अपना जादू 'उरी' के बाद एक बार फिर चलाया है. 

Photo: IMDb

Dhurandhar 2 singer Khan Saab
  • 2/8

'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स में बेहतरीन गानों का मिश्रण देखने मिला. 19 मार्च को रिलीज हुई 'धुरंधर द रिवेंज' में यूं तो सभी गाने अच्छे हैं, मगर उसमें से एक ऐसा दर्दनाक गाना है जिसे पंजाब के फेमस सूफी सिंगर खान साब ने गाया है. 

Photo: Screengrab

Dhurandhar 2 singer khan saab
  • 3/8

खान साब ने धुरंधर 2 में 'जान से गुजरते हैं' गाना गाया है, जो कव्वाली के उस्ताद नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली है. फिल्म में इसका री-मिक्स वर्जन इस्तेमाल किया गया है, जो सुनने में काफी दर्दनाक है मगर उसे सुनने में लोगों को मजा आ रहा है.

Photo: Screengrab

Advertisement
Dhurandhar 2 singer khan saab
  • 4/8

जिस दर्द के साथ खान साब ने 'जान से गुजरते हैं' गाने को गाया है, वो सभी के दिलों को छू गया है. हालांकि जितना दर्द उनकी आवाज में हमें दिखा, उतनी दर्दनाक सिंगर की जिंदगी भी रही है.

Photo: ITG

Dhurandhar 2 singer khan saab
  • 5/8

खान साब ने पिछले साल 2025 में अपनी पूरी जिंदगी को उजड़ते हुए देखा है. उनके माता-पिता का निधन हो चुका है. दोनों की मौत महज 17 दिनों के भीतर हुई थी.

Photo: Instagram @realkhansaab

Dhurandhar 2 singer Khan saab
  • 6/8

खान साब की मां परवीन बेगम लंबी बीमारी के चलते गुजर गई थीं. 26 सितंबर 2025 को उन्होंने चंडीगढ़ में अपनी अंतिम सांस ली. इस दौरान सिंगर अपनी मां के साथ नहीं थे. वो उन्हें बिना बताए कनाडा शो करने चले गए थे. मगर खान साब की मां को इस बात की जानकारी थी.

Photo: Instagram @realkhansaab

Dhurandhar 2 singer Khan saab
  • 7/8

मां के जाने के महीने भर बाद सिंगर के पिता का भी निधन हो गया. इस दौरान वो पूरी तरह टूट गए थे. मगर खान साब ने अपना काम जारी रखा और अब 'धुरंधर 2' से लाइमलाइट लूट रहे हैं.

Photo: Instagram @realkhansaab

Dhurandhar 2 singer Khan Saab
  • 8/8

खान साब का असली नाम इमरान खान है. उन्होंने एक बार कपिल शर्मा के शो पर अपने स्टेज नेम की बैकस्टोरी साझा की थी. उन्होंने बताया था कि सिंगर-एक्टर गैरी संधू (गुरमुख सिंह संधू) ने उन्हें ये नाम दिया था. वो सिंगर को खान कहकर पुकारते थे.

Photo: Instagram @realkhansaab

Advertisement
Advertisement