इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.
शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, सेलिना जेटली, शमिता शेट्टी और राज कुंद्रा जैसे सितारे धुरंधर की स्क्रीनिंग में शामिल हुए.
अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमिट्रिएड्स के साथ धुरंधर की स्क्रीनिंग पर पहुंचे. अर्जुन ने फिल्म में मेजर इकबाल का रोल निभाया है.
स्क्रीनिंग पर अर्जुन रामपाल ब्लैक कलर की आउटफिट में दिखे. उनकी गर्लफ्रेंड ब्लू जींस, व्हाइट टैंक टॉप और ब्लैक जैकेट में ग्लैमरस दिख रही थीं.
एक्टर जैसे ही फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंचे. पैपराजी फौरन उन्हें कैप्चर करने लगे. धुरंधर के मेजर इकबाल ने गर्लफ्रेंड के साथ कई हैप्पी पोज दिए.
अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला अकेले फिल्म देखने नहीं पहुंचे थे, बल्कि वहां उनकी दोनों बेटियां माहिका और मायरा भी मौजूद थीं. चारों ने हंसते-मुस्कुराते पोज दिए.
अर्जुन और गैब्रिएला कई सालों से लिवइन रिलेशनशिप में हैं. दोनों ने बिना शादी पेरेंट बनने का फैसला किया, उनके दो बेटे आरिक और आरिव हैं.
अर्जुन रामपाल की पहली शादी मेहर जेसिया से हुई थी. शादी के बाद दोनों माहिका और मायरा के माता-पिता बने. लेकिन कुछ साल बाद अर्जुन और मेहर तलाक लेकर अलग हो गए.
All Photos: Yogen Shah