भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह से शादी की थी. लेकिन एक्टर का ये रिश्ता चल नहीं सका. ज्योति ये रिश्ता बचाना चाहती हैं. लेकिन पवन सिंह तलाक चाहते हैं. ज्योति और पवन सिंह का तलाक केस कोर्ट में लंबे वक्त से चल रहा है. ज्योति जहां पवन सिंह के इंतजार में हैं. वहीं एक्टर का नाम आए दिन किसी ना किसी हीरोइन संग जुड़ रहा है.
ज्योति ने पावर स्टार पर उठाए सवाल
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ज्योति में कोई कमी थी, जिसके चलते पवन सिंह का हीरोइनों संग अफेयर चलने लगा? इस रिश्ते में ऐसा क्या गलत हुआ, इसकी वजह ज्योति ने बताई है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया पावर स्टार को कैसी लड़कियां पसंद हैं. ज्योति ने कहा- उनको लड़की चाहिए जो फोन ना यूज करती हो. जिसको ये भी ना पता हो कि फोन क्या चीज होती है. उसके बारे में कुछ भी ना जानती हो. बाहर निकले तो घूंघट करके निकले. उसकी पैर की उंगली तक नहीं दिखनी चाहिए. आप कुछ भी बोले, भले ही मां-बहन की गाली दो, लेकिन लड़की नीचे सिर कर बस सुनती रहे. वो कुछ भी ना बोले.
''मैं पवन सिंह से यही कहना चाहूंगी कि अगर जिंदगी में कभी शादी करें तो गूंगी और बहरी लड़की से शादी करें. क्योंकि आप एक्टर हैं और किस जमाने में हम जी रहे हैं. ये पता होना चाहिए. आज के जमाने में उम्मीद करते हैं लड़की के पास फोन ना हो. वो घूंघट निकालकर चले. संस्कार घूंघट निकालने से नहीं दिखते. आप संस्कार को घूंघट से जस्टिफाई नहीं कर सकते.''
शादी बचाना चाहती हैं ज्योति
ज्योति ने बताया कि इस रिश्ते में मैंने बहुत दिया था. उस इंसान के लिए दिन-रात एक कर दिए थे. ज्योति के मुताबिक, पिछले 2 साल से उनकी पवन सिंह से कोई बात नहीं हुई है. उन्होंने पवन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि एक्टर ने मेरे 8 साल बर्बाद किए हैं. अगर उन्हें मुझे छोड़ना होता तो पहले ही छोड़ देते. इंटरव्यू में ज्योति ने ये भी बताया कि वो दूसरी बार शादी नहीं करेंगी.