scorecardresearch
 

जब खेसारी को सम्राट चौधरी ने कहा था 'नचनिया', एक्टर ने दिया था तगड़ा जवाब

बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद राजनीतिक माहौल में बदलाव आया है. पिछले विधानसभा चुनाव में खेसारी लाल यादव और सम्राट चौधरी के बीच जुबानी जंग हुई थी, जिसमें सम्राट ने एक्टर को 'नचनिया' कहा था. सीएम बनने के बाद एक फिर उनका पुराना बयान चर्चा में आ गया है.

Advertisement
X
बिहार सीएम का पुराना बयान वायरल (Photo: Screengrab)
बिहार सीएम का पुराना बयान वायरल (Photo: Screengrab)

बिहार में नीतीश युग खत्म हुआ. अब राज्य में सम्राट युग की शुरुआत हो चुकी है. बीजेपी नेता सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही कई भोजपुरी सितारों में खुशी की लहर दौड़ गई है. पवन सिंह और रवि किशन ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने के लिए बधाई दी है. इस बीच बिहार के नए सीएम का पुराना बयान वायरल हो रहा है. पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सम्राट चौधरी ने खेसारी लाल यादव को नचनिया कहा था. इस पर खेसारी लाल ने उन्हें तगड़ा जवाब भी दिया था.

जब सम्राट चौधरी से भिड़े खेसारी 
2025 में हुए बिहार विधानसभा में खेसारी लाल यादव ने छपरा सीट से अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. चुनावी जंग के बीच नेता और अभिनेता के बीच जुबानी जंग भी चली. चुनाव प्रचार के दौरान सम्राट चौधरी ने 'नाचने वाला' कहकर खेसारी पर तंज कसा था. पर खेसारी भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने पलटवार किया. 

खेसारी ने सम्राट चौधरी को जवाब देते हुए कहा कि पहले सम्राट चौधरी अपने घर में झांककर देखें और बताएं कि उन्होंने अपनी पार्टी में चार नचनियां को टिकट क्यों दिया है? सम्राट भैया मेरे बड़े भाई जैसे हैं. मुझे उनका आशीर्वाद चाहिए. वो जैसे घर और माहौल से आते हैं, वैसे ही बोलते हैं. पर मेरी परवरिश और संस्कार ऐसे नहीं हैं कि मैं उनके बारे में कुछ गलत कहूं.

Advertisement

खेसारी ने ये भी कहा था कि वो मरते दम तक बिहार के लिए काम करते रहेंगे. चुनाव जीते, तो छपरा का चेहरा बदल देंगे. पर खेसारी चुनाव नहीं जीत पाए, लेकिन हां उन्होंने अपने बयान से बिहार की राजनीति में हलचल जरूर मचा दी थी. खेसारी ने भोजपुरी के अश्वलील गानों पर सफाई देते हुए ये भी कहा कि मेरे गानों का छपरा के विकास से कोई लेना-देना नहीं है. गाने सिर्फ मनोरंजन के लिए होते हैं. 

6 महीने में बदला खेल 
बिहार विधानसभा चुनाव को लगभग 6 महीने हुए होंगे और इतने वक्त में बहुत कुछ बदल चुका है. एक ओर जहां चुनाव हारने के बाद खेसारी ने फिल्मी दुनिया में कमबैक किया. वहीं सम्राट चौधरी बिहार के सीएम बन गए हैं. वक्त बदला, दोनों के हालात बदले. अब देखना होगा कि खेसारी लाल यादव और सम्राट चौधरी के रिश्ते बदलते हैं या नहीं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement