Ferozepur Election Results 2022 Live Updates: पंजाब के फिरोजपुर जिले में चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं. फिरोजपुर सिटी, फिरोजपुर ग्रामीण, गुरुहरसहाय और जीरा. यहां की चारों सीटों में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज़ की है. फिरोजपुर एक सरहदी जिला है जो पाकिस्तान के साथ लगता है.
फिरोजपुर सिटी विधानसभा सीट (Firozepur city vidhan sabha) -
फिरोजपुर सिटी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रणबीर सिंह ने जीत दर्ज़ की है. रणबीर को 48443 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के दो बार के विधायक परमिंदर सिंह पिंकी को 19569 वोटों से हराया. परमिंदर सिंह पिंकी को 28874 वोट मिले. वहीं तीसरे नंबर पर बीजेपी के गुरमीत सिंह सोड़ी रहे. उन्हें मात्र 24635 वोट मिले.
फिरोजपुर ग्रामीण (Firozepur Rural vidhan sabha) -
यहां से आम आदमी पार्टी के राजनीश सिंह दहिया ने 27746 वोटों के बड़े अंतर से अकाली दल के जोगिंदर सिंह जिंदू को हारा दिया है. राजनीश को 75293 और जोगिंदर सिंह जिंदू को 47547 वोट मिले. वहीं तीसरे नंबर पर 20396 वोटों के साथ कांग्रेस के आशु बांगर हैं.
गुरुहरसहाय विधानसभा सीट (Guru Har sahai vidhan sabha)-
गुरुहरसहाय एक कृषि और किसान प्रधान सीट है. यहां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार फ़ौजा सिंह ने जीत दर्ज़ की है. फ़ौजा ने अकाली दल के वरदेव सिंह को 10574 वोटों से हराया है. फ़ौजा को 68343 और वरदेव को 57769 वोट मिले.
जीरा विधानसभा सीट (Zira vidhan sabha) -
जीरा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेश कटारिया ने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार जनमेजा सिंह सेखों को 22776 वोटों के बड़े अंतर से हराया है. कटारिया को इस चुनाव पर 64034 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे नंबर पर रहे अकाली दल के उम्मीदवार को 41258 वोट मिले हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुलबीर सिंह विधायक चुने गए थे. उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरि सिंह को हराया था. इस चुनाव में कांग्रेस के कुलबीर सिंह को 69,899 वोट मिले थे, जबकि अकाली दल के उम्मीदवार हरि सिंह को 46,828 वोट मिले थे.
ये भी पढ़ें -