scorecardresearch
 

Pataliputra Lok Sabha Chunav Result 2019: बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव जीते

Lok Sabha Chunav Pataliputra Result 2019: बिहार की पाटलीपुत्र लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव जीत गए हैं. इस सीट पर 19 मई को सातवें चरण में वोटिंग हुई.

Advertisement
X
Pataliputra Lok Sabha Election Result 2019
Pataliputra Lok Sabha Election Result 2019

पाटलिपुत्र सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव जीत गए हैं. यादव ने 39,321 वोटों से जीत दर्ज की है. रामकृपाल यादव को कुल 5,09,557 वोट हासिल हुए हैं. दूसरे नंबर पर आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती को 470236 मत प्राप्त हुए हैं.

पाटलिपुत्र सीट पटना जिले में आती है. 2008 तक पटना में सिर्फ एक लोकसभा सीट हुआ करती थी लेकिन परिसीमन के बाद यहां दो सीटें हो गईं-एक पाटलीपुत्र (शहर के प्राचीन नाम पर आधारित) और दूसरी सीट पटना साहिब.

कब और कितनी हुई वोटिंग

बिहार की पाटलीपुत्र लोकसभा सीट पर 19 मई को सातवें चरण में वोटिंग हुई. यहां 57.23 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई. पाटलीपुत्र में तकरीबन साढ़े 16 लाख मतदाता हैं.

Lok Sabha Election Results 2019 LIVE: देखें पल-पल का अपडेट

प्रमुख उम्मीदवार

इस सीट से 25 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. बीजेपी से मौजूदा सांसद रामकृपाल यादव उम्मीदवार थे तो गठबंधन ने लालू यादव की बेटी मीसा भारती को टिकट दिया. बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार उतारा और मोहम्मद कलिमुल्लाह को टिकट दिया था. शिवसेना ने नागमणि को टिकट दिया था.

Advertisement

2014 का चुनाव

2014 में बीजेपी के राम कृपाल यादव विजयी रहे. रामकृपाल यादव ने आरजेडी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा और बड़ी जीत दर्ज की. रामकृपाल यादव को 3,83,262 वोट मिले थे. उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी और लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती को हराया जिन्हें 3,42,940 वोट मिले थे. तीसरे स्थान पर जेडीयू के रंजन प्रसाद यादव रहे जिन्हें 97,228 वोट मिले.

सामाजिक ताना-बाना

पाटलीपुत्र संसदीय क्षेत्र में 16.5 लाख वोटर्स हैं, जिसमें से 5 लाख यादव और साढ़े चार लाख भूमिहार हैं. इसके अलावा 1.50 लाख ब्राह्मण, 3 लाख राजपूत और 3 लाख कुर्मी वोटर हैं. इस संसदीय क्षेत्र में छह विधानसभा सीटें हैं. दानापुर, मनेर, फुलवारी, मसौढ़ी, पालीगंज और बिक्रम. इनमें फुलवारी और मसौढ़ी एससी आरक्षित सीटें हैं.

सीट का इतिहास

2009 में यह सीट जेडीयू के रंजन प्रसाद यादव ने जीती थी, जिन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को मात दी थी. रंजन को 2,69,298 वोट और लालू को 2,45,757 वोट मिले थे. 2014 के चुनाव में रामकृपाल यादव ने मीसा भारती को हराया था. राम कृपाल को 39.16 प्रतिशत वोट और मीसा को 35.04 प्रतिशत वोट मिले थे.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

Advertisement
Advertisement