scorecardresearch
 

Araria Election Results 2020: कांग्रेस के आबिदुर रहमान रहमान जीते

बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतगणना देर रात खत्म हुई. अररिया सीट से आबिदुर रहमान (कांग्रेस) ने शगुफ्ता अजीम (JDU) को 40044 मतों से हराया. अररिया से 12 उम्मीदवार मैदान में थे. 

Advertisement
X
Araria Election Results 2020
Araria Election Results 2020
स्टोरी हाइलाइट्स
  • तीन चरणों में हुआ था बिहार चुनाव
  • 7 नवंबर को हुई थी यहां वोटिंग
  • NDA-महागठबंधन के बीच था मुकाबला

बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतगणना देर रात खत्म हुई. अररिया सीट से आबिदुर रहमान (कांग्रेस) ने शगुफ्ता अजीम (JDU) को हराया. अररिया से 12 उम्मीदवार मैदान में थे. यहां तीसरे चरण के तहत 7 नवंबर को 53.9% वोटिंग हुई थी.

इस बार चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनजर वोटिंग के दौरान कई दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसमें मतदान कर्मियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की स्वच्छता, मास्क पहनना, थर्मल स्कैनिंग, सेनिटाइजर और पानी की उपलब्धता और अन्य मापदंडों का पालन सुनिश्चत कराया जाना शामिल था.  

अररिया विधानसभा सीट से 1951-52 और 1957 में जीत दर्ज करने वाले हाजी जियाउर्रहमान के पोते आबिदुर रहमान ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थी. उनके पिता मोईदुर रहमान भी विधायक व मंत्री रहे थे, लेकिन उन्होंने जोकीहाट विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी. 

2015 का चुनाव

2015 के चुनाव में अररिया विधानसभा सीट से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. कांग्रेस उम्मीदवार आबिदुर रहमान को  92667 (52.77%), जबकि एलजेपी के अजय कुमार को 52623 (29.97%) वोट मिले थे. तीसरे स्थान पर सीपीआई और चौथे पर जेएपीएल थी. इस चुनाव में यहां 63 फीसदी वोटिंग हुई थी और 15 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी. इस चुनाव में वोटरों की संख्या 277857 थी. 

Advertisement

Advertisement
Advertisement